पीएम मोदी सीएसआईआर-सेंट्रल ड्रग रिसर्च इंस्टीट्यूट का दौरा करेंगे, डॉ एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय के भवन का उद्घाटन करेंगे 
प्रधानमंत्री मोदी लखनऊ में 400 केवी लखनऊ-कानपुर डी / सी ट्रांसमिशन लाइन देश को समर्पित करेंगे 
पीएम मोदी लखनऊ में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित करेंगे 
प्रधानमंत्री मोदी लखनऊ में तीसरे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में शामिल होंगे

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी लखनऊ का दौरा करेंगे, जहां वह कल होने वाले योग दिवस कार्यक्रम समेत विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

आज शाम प्रधानमंत्री सीएसआईआर - केंद्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर-सीडीआरआई) जाएंगे।

प्रधानमंत्री डा. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय के एक भवन का भी उद्घाटन करेंगे। लखनऊ में प्रधानमंत्री 400 किलोवाट की लखनऊ/कानपुर डी/सी ट्रांसमिशन लाइन को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

प्रधानमंत्री पीएम आवास योजना के लाभकर्ताओं को स्वीकृति पत्र भी वितरित करेंगे।

कल सुबह, तीसरे योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

आप प्रधानमंत्री के लखनऊ के सभी कार्यक्रमों का अपने मोबाइल पर सजीव प्रसारण देख सकते हैं। इसके लिए https://nm4.in/dnldapp पर जाना होगा।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
PSBs post record ₹1.98 trillion net profit in FY26 amid robust growth

Media Coverage

PSBs post record ₹1.98 trillion net profit in FY26 amid robust growth
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने शक्ति और क्षमता के सामंजस्य पर बल देने वाला संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
May 13, 2026
प्रधानमंत्री ने 1998 के परमाणु परीक्षणों को हमारे राष्ट्र के संकल्प का निर्णायक क्षण बताया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज मई 1998 में पोखरण में भारत द्वारा किए गए ऐतिहासिक परमाणु परीक्षणों को याद करते हुए उन्हें हमारे राष्ट्र के संकल्प का निर्णायक क्षण बताया। श्री मोदी ने कहा, “11 मई के परीक्षणों के बाद, पूरी दुनिया ने भारत पर दबाव बनाया, लेकिन हमने यह सिद्ध कर दिया कि कोई भी शक्ति भारत को झुका नहीं सकती।”

प्रधानमंत्री ने संस्कृत का एक श्लोक साझा किया-

“एवं परस्परापेक्षा शक्तिशक्तिमतोः स्थिता ।

न शिवेन विना शक्तिर्न शक्त्या विना शिवः।।”

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पोस्‍ट पर लिखा;

“1998 में इसी दिन भारत ने जो परमाणु परीक्षण किए थे, उनसे दुनिया को पता चला कि हमारे देश की इच्छाशक्ति कितनी अटल है! 11 मई के टेस्ट के बाद पूरी दुनिया का दबाव भारत पर था, लेकिन हमने दिखाया कि कोई भी ताकत भारत को झुका नहीं सकती।

एवं परस्परापेक्षा शक्तिशक्तिमतोः स्थिता ।

न शिवेन विना शक्तिर्न शक्त्या विना शिवः।।”