प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 12 फरवरी, 2019 को हरियाणा में कुरुक्षेत्र का दौरा करेंगे। वे स्वच्छ शक्ति-2019 में हिस्सा लेंगे। वे हरियाणा में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।

स्वच्छ शक्ति-2019

प्रधानमंत्री स्वच्छ शक्ति – 2109 में हिस्सा लेंगे और स्वच्छ शक्ति-2019 पुरस्कार प्रदान करेंगे। वे कुरुक्षेत्र में स्वच्छ सुंदर शौचालय प्रदर्शनी का भी दौरा करेंगे और एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

स्वच्छ शक्ति-2019 एक राष्ट्रीय आयोजन है, जिसमें देश भर की महिला पंच और सरपंच सम्मिलित होंगी। संभावना है कि इस वर्ष स्वच्छ शक्ति आयोजन में 15,000 महिलाएं हिस्सा लेंगी। इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं का सशक्तिकरण है।

प्रथम स्वच्छ शक्ति कार्यक्रम की शुरूआत अंतर्राष्टीय महिला दिवस पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गांधीनगर, गुजरात से की थी। दूसरे स्वच्छ शक्ति-2018 की शुरूआत लखनऊ, उत्तर प्रदेश से हुई और इसका तीसरा कार्यक्रम कुरुक्षेत्र में हो रहा है।

विकास परियोजनाएं

झज्जर में भाडसा स्थित राष्ट्रीय कैंसर संस्थान का लोकार्पण

राष्ट्रीय कैंसर संस्थान (एनसीआई) एक उत्कृष्ट तीसरे स्तर का कैंसर और अनुसंधान संस्थान है, जो अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान झज्जर परिसर में निर्मित हुआ है। यह 700 बिस्तरों वाला अस्पताल है, जिसमें सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी, मेडिकल ऑन्कोलॉजी, एनेस्थेसिया, पेलिएटिव केयर और न्यूक्लियर मेडिसिन जैसी विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा डॉक्टरों और कैंसर मरीजों के तीमारदारों के लिए रिहाइश की व्यवस्था भी है। एनसीआई देश में कैंसर संबंधी सभी गतिविधियों के लिए नोडल संस्थान होगा और क्षेत्रीय कैंसर केंद्रों तथा अन्य कैंसर संस्थानों के साथ उसका संपर्क होगा। एनसीआई झज्जर देश का प्रमुख कैंसर संस्थान है तथा वह अनुसंधान तथा विकास के प्रमुख क्षेत्रों की निशानदेही करने की जिम्मेदारी निभाएगा। यह संस्थान मोलेक्यूलर बायोलॉजी, जेनोमिक्स, प्रोटियोमिक्स, कैंसर एपीडेमियोलॉजी, रेडियाएशन बायोलॉजी और कैंसर वैक्सीन में अनुसंधान का काम करेगा।

ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फरीदाबाद का उद्घाटन

यह उत्तर भारत में पहला ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल होगा। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अधीन ईएसआईसी के तहत बीमाधारी व्यक्तियों और उनके लाभार्थियों, विशेषकर कामगार आबादी तथा उनके आश्रितों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाती है।

पंचकूला में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान का शिलान्यास

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान की स्थापना पंचकूला में श्री माता मनसा देवी मंदिर परिसर में की जा रही है। यह आयुर्वेदिक उपचार, शिक्षा और अनुसंधान का राष्ट्र स्तरीय संस्थान होगा। इसका निर्माण पूरा हो जाने के बाद यह संस्थान हरियाणा और अन्य पड़ोसी राज्यों के निवासियों के लिए बहुत लाभकारी होगा।

श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र का शिलान्यास

श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय हरियाणा में भारतीय चिकित्सा पद्धति से संबंधित पहला विश्वविद्यालय और भारत में अपनी तरह का पहला विश्वविद्यालय है।

पानीपत में ‘पानीपत संग्राम संग्राहलय’ का शिलान्यास

यह संग्राहलय पानीपत के विभिन्न युद्धों के नायकों का सम्मान करने के लिए बनाया जा रहा है। राष्ट्र निर्माण में महान योगदान करने वाले भारत के गुमनाम नायकों के सम्मान के संबंध में भारत सरकार की पहलों के अनुरूप यह संग्राहलय निर्मित किया जा रहा है।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, करनाल का शिलान्यास

प्रधानमंत्री करनाल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे।

इन कदमों से हरियाणा में शिक्षा, स्वास्थ्य और सांस्कृतिक सुविधाओं में तेजी आने की आशा है।

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Digital India at 11: How Digital Infrastructure Transformed India

Media Coverage

Digital India at 11: How Digital Infrastructure Transformed India
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने सनदी लेखाकार दिवस पर सनदी लेखाकार समुदाय को शुभकामनाएं दीं
July 01, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सनदी लेखाकार दिवस के अवसर पर सनदी लेखाकार समुदाय को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। श्री मोदी ने कहा कि सनदी लेखाकार भारत की आर्थिक यात्रा में लंबे समय से विश्वसनीय भागीदार रहे हैं। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता और पेशेवर उत्कृष्टता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के माध्यम से उन्होंने देश की वित्तीय प्रणालियों को मजबूत किया है, व्यवसायों को सहयोग दिया है, उद्यमिता को प्रोत्साहित किया है और निवेशकों में विश्वास जगाया है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट में लिखा :

सनदी लेखाकार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं, सनदी लेखाकार समुदाय के सभी सदस्यों को बधाई। वे भारत की आर्थिक यात्रा में लंबे समय से विश्वसनीय भागीदार रहे हैं। पारदर्शिता और पेशेवर उत्कृष्टता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के माध्यम से वे हमारी वित्तीय प्रणालियों को मजबूत करते हैं, व्यवसायों को सहयोग प्रदान करते हैं, उद्यमिता को प्रोत्साहित करते हैं और निवेशकों में विश्वास जगाते हैं। उनकी विशेषज्ञता आर्थिक विकास और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देती है। जैसे-जैसे हम विकसित भारत के पथ पर अग्रसर हो रहे हैं, उनके प्रयास एक ऐसा वातावरण बनाने में सहायक हैं जहां उद्यम फल-फूल सकें और सभी के लिए अवसर बढ़ सकें।