प्रधानमंत्री का केरल दौरा

Published By : Admin | December 14, 2015 | 10:38 IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 और 15 दिसंबर को केरल का दौरा करेंगे
प्रधानमंत्री मोदी 15 दिसंबर को आईएनएस विक्रमादित्य पर संयुक्त कमांडरों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे
प्रधानमंत्री मोदी केरल में त्रिशूर, कोच्चि, कोल्लम और वर्कला का दौरा करेंगे
प्रधानमंत्री मोदी को कोच्चि के पास आईएनएस गरुड़ पर ट्राई-सर्विस गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया जाएगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आईएनएस विक्रमादित्य पर नौसैनिकों और विमान-चालकों के साथ बातचीत करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोल्लम स्थित श्री नारायण कॉलेज में केरल के पूर्व मुख्यमंत्री श्री आर शंकर की प्रतिमा का अनावरण करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल में शिवगिरी मठ जायेंगे

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 14 और 15 दिसंबर 2015 को केरल का दौरा करेंगे।

14 दिसंबर की दोपहर कोच्चि पहुँचने के बाद प्रधानमंत्री त्रिशूर जायेंगे जहाँ वे एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे।

15 दिसंबर की सुबह प्रधानमंत्री मोदी को कोच्चि के पास आईएनएस गरुड़ पर ट्राई-सर्विस गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया जाएगा।

इसके बाद प्रधानमंत्री हेलीकाप्टर से आईएनएस विक्रमादित्य पर पहुचेंगे। वहां वे विमान वाहक पोत पर आयोजित किये जाने वाले संयुक्त कमांडरों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री वहां संचालन संबंधी एक प्रदर्शनी देखेंगे और नौसैनिकों एवं विमान-चालकों के साथ बातचीत करेंगे। पिछले साल अक्टूबर में दिल्ली में संयुक्त कमांडरों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने यह सुझाव दिया था कि इस तरह के सम्मेलनों को राजधानी से बाहर आयोजित किया जा सकता है और इस बार यह सम्मेलन केरल में आईएनएस विक्रमादित्य पर आयोजित किया जा रहा है।

15 दिसंबर की दोपहर में प्रधानमंत्री कोल्लम स्थित श्रीनारायण कॉलेज में केरल के पूर्व मुख्यमंत्री श्री आर शंकर की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। वहां वे एक सभा को भी संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री वर्कला में शिवगिरी मठ का दौरा करेंगे और श्रीनारायण गुरु को श्रद्धांजलि देंगे। वहां वे एक पौधा लगाएंगे एवं एक सभा को संबोधित करेंगे।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
But where is India’s economic growth?

Media Coverage

But where is India’s economic growth?
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने एसआरसीसी के कार्यक्रम में जाने और वापस आने के दौरान अपनी मेट्रो यात्रा के पल साझा किए
September 05, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एसआरसीसी के कार्यक्रम में जाने और वापस आने के दौरान अपनी मेट्रो यात्रा की झलकियां साझा कीं।

एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने जानकारी दी:

“मेट्रो यात्रा के पल…

एसआरसीसी के कार्यक्रम में जाते और वापस आते समय।”