प्रधानमंत्री शनिवार, 7 नवंबर को जम्मू एवं कश्मीर का दौरा करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में एक जनसभा को संबोधित करेंगे
प्रधानमंत्री मोदी 450 मेगावाट की बगलिहार जल विद्युत परियोजना के द्वितीय चरण का उद्घाटन करेंगे
प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रीय राजमार्ग - 44 के रामबन-बनिहाल और ऊधमपुर-रामबन सेक्शन के 4 लेन का शिलान्यास करेंगे

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी कल जम्‍मू और कश्‍मीर का दौरा करेंगे।

प्रधानमंत्री श्रीनगर में शेरे-कश्‍मीर क्रिकेट स्‍टेडियम में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री 450 मैगावाट बगलिहार पन-बिजली परियोजना चरण-2 का उद्घाटन करेंगे और चंद्रकोट, रामबन के एक समारोह में राष्‍ट्रीय राजमार्ग 44 के उधमपुर-रामबन और रामबन-बनिहाल तक की सड़क को चार लेनों में परिवर्तित करने के कार्य का शिलान्‍यास करेंगे। इस अवसर पर वे एक सभा को भी संबोधित करेंगे।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India Remains One Of The Fastest-Growing Economies: SBI’s Ghosh

Media Coverage

India Remains One Of The Fastest-Growing Economies: SBI’s Ghosh
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की
August 16, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने उन्हें असाधारण दूरदर्शिता से संपन्न एक महान राजनेता के रूप में स्मरण किया, जिन्होंने अपना जीवन राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित कर दिया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि उनके विचारों और प्रयासों ने पीढ़ियों को प्रेरित किया है तथा उनके नेतृत्व ने हमारे राष्ट्र को सशक्त बनाया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अटल जी का सुशासन और जनकल्याण पर केन्द्रित दृष्टिकोण सदैव हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा।

एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लिखा:

“अटल जी को उनकी पुण्यतिथि पर स्मरण कर रहा हूँ। अद्भुत दूरदृष्टि वाले एक असाधारण राजनेता, उन्होंने अपना पूरा जीवन हमारे राष्ट्र की सेवा में समर्पित कर दिया। उनके विचारों और प्रयासों ने पीढ़ियों को प्रेरित किया और उनके नेतृत्व ने हमारे राष्ट्र को सुदृढ़ बनाया। सुशासन और जन-कल्याण पर केन्द्रित उनका दृष्टिकोण हमेशा हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा।"