रधानमंत्री मोदी हिमाचल प्रदेश के दौरे पर जाएंगे, बिलासपुर में एम्स का शिलान्यास करेंगे
पीएम मोदी ऊना में आईआईआईटी का शिलान्यास करेंगे, कांगड़ा में सेल के इस्पात प्रसंस्करण इकाई का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर का दौरा करेंगे।

प्रधानमंत्री बिलासपुर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की आधारशिला रखेंगे। 750 बेड का यह अस्पताल लगभग 1350 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार होगा। स्वास्थ्य सेवा के अतिरिक्त, यह नर्सिंग के साथ-साथ अंडर-ग्रेजुएट और पोस्ट-ग्रेजुएट स्तर पर चिकित्सा शिक्षा भी प्रदान करेगा।

प्रधानमंत्री ऊना में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) की आधारशिला भी रखेंगे।

श्री नरेन्द्र मोदी कांगड़ा के कंडरोरी में स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के एक स्टील प्रसंस्करण यूनिट का भी उद्घाटन करेंगे।

इसके बाद वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
From 'chalta hai' to 'badal sakta hai': Decoding PM Modi's Punctuality narrative

Media Coverage

From 'chalta hai' to 'badal sakta hai': Decoding PM Modi's Punctuality narrative
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 23 अगस्त 2026
August 23, 2026

From Free Coaching to 400+ Space Startups — India’s Atmanirbhar Leap Under PM Modi