प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कल बेंगलुरू की यात्रा पर जाएंगे। वहां वे एयरोस्पेस एवं विमानन प्रदर्शनी के 10वें अंतर्राष्ट्रीय संस्करण “एयरो इंडिया-2015” का उद्घाटन करेंगे।
वे भारतीय विज्ञान संस्थान के वैज्ञानिकों के साथ बातचीत करेंगे और राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं तंत्रिका विज्ञान संस्थान के दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे।


