प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 3 अक्टूबर को प्रवासी भारतीय केंद्र, नई दिल्ली में एक विशेष समारोह में संयुक्त राष्ट्र का सर्वोच्च पर्यावरण संबंधी पुरस्कार ‘यूएनईपी चैम्पियंस ऑफ द अर्थ’ अवार्ड प्राप्त करेंगे। इस पुरस्कार की घोषणा न्यूयॉर्क सिटी में आयोजित 73वें संयुक्त राष्ट्र आम सभा के दौरान की गई थी। संयुक्त राष्ट्र के महानिदेशक एंटोनियो गुटेरस यह पुरस्कार प्रदान करेंगे। प्रधानमंत्री भी उपस्थित जनसमूह को आमंत्रित करेंगे।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन के समर्थन में उनके पथप्रदर्शक कार्य एवं 2022 तक भारत में सभी एकल-उपयोग प्लास्टिक को समाप्त करने के उनके अभूतपूर्व संकल्प के लिए नेतृत्व वर्ग में चयन किया गया है।

वार्षिक चैम्पियंस ऑफ द अर्थ’ पुरस्कार सरकारी, सिविल सोसायटी एवं निजी क्षेत्र के उन असाधारण नेताओं को प्रदान किया जाता है जिनके कार्यों का पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा हो।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Assam will now be known for 'chai' and 'chip': PM Modi

Media Coverage

Assam will now be known for 'chai' and 'chip': PM Modi
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने संस्कृत सुभाषितम् साझा करते हुए भगवान हनुमान से प्रार्थना की
April 02, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भगवान हनुमान जी भक्ति, शक्ति और अटूट समर्पण के अद्वितीय प्रतीक हैं। श्री मोदी ने कहा, "महाबली की कृपा से उनके सभी भक्तों में साहस और सकारात्मकता का संचार हो।"

प्रधानमंत्री ने संस्कृत का एक श्लोक साझा किया-

“मनोजवं मारुततुल्यवेगं जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम्।

वातात्मजं वानरयूथमुख्यं श्रीरामदूतं शिरसा नमामि॥”

प्रधानमंत्री ने ‘एक्‍स’ पर लिखा:

“भगवान हनुमान जी भक्ति, शक्ति और अटूट समर्पण के अद्वितीय प्रतीक हैं। महाबली की कृपा से उनके सभी भक्तों में साहस और सकारात्मकता का संचार हो।

मनोजवं मारुततुल्यवेगं जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम्।

वातात्मजं वानरयूथमुख्यं श्रीरामदूतं शिरसा नमामि॥”