प्रधानमंत्री तकनीक के प्रति विशेष उत्साह रखने वालों के साथ डिजिटल वार्ता करेंगे
डिजिटल भारत की पहल पर लोगों के उत्साह से प्रेरित होकर प्रधानमंत्री डिजिटल वार्ता करेंगे
प्रधानमंत्री ने सभी से #DigitalDialogue का उपयोग कर अपने विचार और सुझाव साझा करने को कहा

सरकार की डिजिटल भारत की पहल पर लोगों के उत्साह और विचारों से प्रेरित होकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तकनीक के प्रति उत्साह रखने वालों के साथ डिजिटल वार्ता करेंगे जिसमें वे डिजिटल भारत की पहल के बारे में बात करेंगे। प्रधानमंत्री ने सभी से #DigitalDialogue का उपयोग कर डिजिटल इंडिया पर अपने विचार और सुझाव साझा करने को कहा है जिसके बाद वे रविवार 5 जुलाई 2015 को कुछ प्रश्नों का जवाब देंगे।

आप #DigitalDialogue का उपयोग करते हुए फेसबुक, ट्विटर और लिंक्डइन जैसे मंचों पर अपने प्रश्न साझा कर सकते हैं।

1 जुलाई 2015 को सरकार ने डिजिटल भारत की पहल शुरू की और इसी के साथ डिजिटल भारत सप्ताह का शुभारंभ हुआ। अपने भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने प्रौद्योगिकी के महत्व और शासन को सुलभ, लाभप्रद एवं प्रभावी बनाने में इसकी भूमिका के बारे में विस्तार से बात की थी। उन्होंने भारत में गुणवत्तापूर्ण इलेक्ट्रॉनिक सामान बनाने की बात भी कही जिसकी मांग पूरे विश्वभर में है। इस अवसर पर उद्योग जगत के शीर्ष अधिकारी भी उपस्थित थे जिन्होंने डिजिटल भारत की पहल का समर्थन किया और बड़े स्तर पर इसमें निवेश करने का वचन दिया।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
PM Modi, Guterres Stress Multipolarity, Need To Reform UN Institutions Including UNSC

Media Coverage

PM Modi, Guterres Stress Multipolarity, Need To Reform UN Institutions Including UNSC
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 14 सितंबर 2026
September 14, 2026

PM Modi Brought the Train to Aizawl and Bharat to the BRICS Table