PM Modi to attend CoP-21 Summit in Paris
PM Modi to jointly host meeting of International Solar Alliance with French President François Hollande
PM Modi to attend 'Mission Innovation' hosted by President of the United States

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर पेरिस में 30 नवंबर, 2015 को होने जा रहे वार्षिक कांफ्रेंस ऑफ पार्टीज (सीओपी)-21 सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री फ्रांस के राष्ट्रपति श्री फ्रांस्वा ओलांद के साथ संयुक्त रूप से अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन की बैठक की मेजबानी करेंगे। वह अमेरिका के राष्ट्रपति की ओर से आयोजित ‘मिशन इनोवेशन’ यानी ‘मिशन नवाचार’ में भी शिरकत करेंगे।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘पेरिस के लिए रवाना हो रहा हूं। वहां मैं सीओपी-21 सम्मेलन में हिस्सा लूंगा। शिखर सम्मेलन में हम पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

सीओपी-21 में भारतीय पैवेलियन का उद्घाटन करूंगा, जो प्रकृति, पर्यावरण के साथ भारत के लगाव और जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने के लिए कटिबद्धता को दर्शाएगा।

राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद और मैं, संयुक्त रूप से अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन की बैठक की मेजबानी करेंगे। अमेरिका के राष्ट्रपति द्वारा आयोजित ‘मिशन इनोवेशन’ में भी शिरकत करूंगा।’

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
On Puri’s Grand Road, a devotee’s submission

Media Coverage

On Puri’s Grand Road, a devotee’s submission
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद की कामना करते हुए संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
July 16, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने रथ यात्रा के पावन अवसर पर महाप्रभु जगन्नाथ के आशीर्वाद की कामन करते हुए संस्कृत में एक सुभाषितम् साझा किया।

“देवदेव जगन्नाथ सुरासुरनमस्कृत।

पुण्यश्लोकाव्ययानन्त परमात्मन्नमोऽस्तुते॥"

श्री मोदी ने यह आशा भी व्यक्त की कि महाप्रभु जगन्नाथ की दिव्य कृपा सभी देशवासियों के जीवन में नई ऊर्जा का संचार करेगी।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट किया:

महाप्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा के पावन अवसर पर मेरी कामना है कि उनका आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बना रहे। उनकी दिव्य कृपा से सभी देशवासियों के जीवन में नई ऊर्जा का संचार हो।

देवदेव जगन्नाथ सुरासुरनमस्कृत।

पुण्यश्लोकाव्ययानन्त परमात्मन्नमोऽस्तुते॥