प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज शाम विश्व सूफी मंच को सम्बोधित करेंगे।
इस मंच का आयोजन ऑल इंडिया उलेमा एंड मशेख बोर्ड द्वारा बढ़ते वैश्विक आतंकवाद से निपटने में सूफीवाद की भूमिका पर विचार-विमर्श करने के लिए किया गया है।
यह मंच कट्टरवाद और धर्म के नाम पर आतंकवाद का इस्तेमाल करने से जुड़े मामलों से निपटने के लिए दीर्घकालिक विकल्पों पर चर्चा करेगा। इसमें इस्लाम की उदार विचारधारा के वैश्विक केंद्रों में से एक होने के नाते भारत की भूमिका पर बल दिए जाने और उसकी पुष्टि किए जाने की संभावना है।
आज से प्रारम्भ हो रहे इस चार दिवसीय कार्यक्रम में 20 देशों के 200 से ज्यादा प्रतिनिधियों के भाग लेने की संभावना है। इनमें अन्य देशों के अलावा मिस्र, जॉर्डन, तुर्की, ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा और पाकिस्तान के आध्यात्मिक नेताओं, विद्वानों, शिक्षाविदों और धर्मशास्त्रियों के भाग लेने की संभावना है।
Published By : Admin |
March 17, 2016 | 15:05 IST
प्रधानमंत्री मोदी ऑल इंडिया उलेमा एंड मशेख बोर्ड द्वारा आयोजित किये जाने वाले विश्व सूफी फोरम में भाग लेंगे
प्रधानमंत्री मोदी विश्व सूफी फोरम में भाग लेंगे, बढ़ते वैश्विक आतंकवाद से निपटने में सूफीवाद की भूमिका पर विचार-विमर्श करेंगे
Login or Register to add your comment
Prime Minister condoles loss of lives due to a mishap in Badaun, Uttar Pradesh
June 17, 2026
The Prime Minister, Shri Narendra Modi has expressed deep grief over the loss of lives due to a mishap in Badaun, Uttar Pradesh. Shri Modi also wished speedy recovery for those injured in the mishap.
The Prime Minister’s Office posted on X;
“The loss of lives due to a mishap in Badaun, Uttar Pradesh, is deeply painful. I extend my condolences to the bereaved families. Praying for the speedy recovery of the injured: PM @narendramodi”
The loss of lives due to a mishap in Badaun, Uttar Pradesh, is deeply painful. I extend my condolences to the bereaved families. Praying for the speedy recovery of the injured: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) June 17, 2026


