मध्यप्रदेश: प्रधानमंत्री किसान कल्याण मेले में किसानों को संबोधित करेंगे
पीएम मोदी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए दिशा-निर्देश जारी करेंगे
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: किसानों के लिए एक अग्रणी फसल बीमा योजना
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों द्वारा खरीफ की फसलों के लिए दो प्रतिशत और रबी फसल के लिए 1.5 प्रतिशत प्रीमियम का भुगतान
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: योजना के अंतर्गत सरकारी सब्सिडी की कोई ऊपरी सीमा नहीं
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: किसानों को बीमा की पूर्ण राशि मिलेगी, प्रीमियम पर कैपिंग हटाई गई
प्रधानमंत्री मोदी लाभार्थियों को फसल बीमा निपटान दावा और मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित करेंगे

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी कल मध्‍य प्रदेश के सिहोर जिले में आयोजित किसान कल्‍याण मेले में सरकार की पहल पर कृषि क्षेत्र और किसानों के कल्‍याण के लिए सरकार की पहल के मुख्‍य बिन्‍दुओं पर चर्चा करेंगे। इस दौरान वे किसानों को संबोधित भी करेंगे। केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल द्वारा पिछले महीने मंजूर किये गये फसल बीमा संबंधी अनोखी योजना- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के संचालन के लिए दिशा-निर्देश भी जारी करेंगे।

यह योजना आगामी खरीफ सीजन से लागू हो जाएगी। इस योजना के तहत खरीफ की फसलों के लिए किसानों को सिर्फ दो प्रतिशत प्रीमियम चुकाना होगा। यह व्‍यवस्‍था समान रूप से लागू की जा रही है। रबी फसल के लिए 1.5 प्रतिशत प्रीमियम का भुगतान करना होगा। वार्षिक कारोबारी और बागवानी फसलों के लिए यह प्रीमियम 5 प्रतिशत होगा।

इस योजना के अंतर्गत सरकारी सब्सिडी की कोई ऊपरी सीमा नहीं है। प्रीमियम दर के सीमांकन का प्रावधान पहले की योजनाओं में था, लेकिन किसानों को इसके लिए काफी कम पैसे मिलते थे। अब किसान बिना किसी कटौती के समूची फसल की बीमा के एवज में दावे प्राप्‍त कर पाएंगे।

प्रधानमंत्री चुनिंदा लाभार्थियों को फसल बीमा निपटान दावे और मृदा स्‍वास्‍थ्‍य कार्ड वितरित करेंगे।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India's strong growth outlook intact despite global volatility: Govt

Media Coverage

India's strong growth outlook intact despite global volatility: Govt
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया
April 17, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वह इस घटना के बारे में सुनकर व्यथित हैं और उन्होंने अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने हादसे में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की भी प्रार्थना की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया:

“तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुए हादसे के बारे में सुनकर अत्यंत दुख हुआ है। मैं इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूँ। हादसे में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ: पीएम @narendramodi”