प्रधानमंत्री का आकांक्षी जिलों के सुधार संबंधी सम्‍मेलन में संबोधन

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी कल आकांक्षी जिलों के सुधार संबंधी सम्‍मेलन को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम नीति आयोग द्वारा डॉ अम्‍बेडकर अंतर्राष्‍ट्रीय केंद्र, नई दिल्‍ली में आयोजित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री 100 से अधिक जिलों के सुधार के प्रभारी अधिकारियों से बातचीत करेंगे। 

यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के 2022 तक नए भारत के विजन के अनुसरण में है। केंद्र सरकार ने उन जिलों के तेजी से सुधार के लिए एक प्रमुख नीतिगत पहल की शुरूआत की है जो विशिष्‍ट विकास पैमानों में पिछड़ रहे हैं। इन जिलों की विशिष्‍ट विकासात्‍मक जरूरतों पर ध्‍यान देने के लिए केंद्र तथा राज्‍यों के प्रयासों को समन्वित करने हेतु अपर सचिव तथा संयुक्‍त सचिव के ओहदे के वरिष्‍ठ सरकारी अधिकारियों को प्रभारी अधिकारी के रूप में पदनामित किया गया है।       

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
With HPV vaccine rollout, AIIMS oncologist says it’s the beginning of the end for cervical cancer in India

Media Coverage

With HPV vaccine rollout, AIIMS oncologist says it’s the beginning of the end for cervical cancer in India
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने रणजी ट्रॉफी में पहली ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर जम्मू-कश्मीर की टीम को बधाई दी
February 28, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर की क्रिकेट टीम को उनकी पहली रणजी ट्रॉफी जीत पर हार्दिक बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत टीम के असाधारण साहस, अनुशासन और अटूट संकल्प को दर्शाती है। इसे जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए एक गर्व का क्षण बताते हुए, उन्होंने उल्लेख किया कि यह जीत क्षेत्र में बढ़ते खेल प्रेम और प्रतिभा को रेखांकित करती है।

प्रधानमंत्री ने आशा व्यक्त की कि यह उपलब्धि कई युवा एथलीटों को बड़े सपने देखने और खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करेगी।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपनी प्रसन्नता साझा करते हुए लिखा:

"जम्मू-कश्मीर की टीम को अपनी पहली रणजी ट्रॉफी जीत पर बहुत-बहुत बधाई! यह ऐतिहासिक विजय टीम के असाधारण साहस, अनुशासन और अटूट संकल्प को दर्शाती है। यह जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए गर्व का क्षण है और यह वहां की बढ़ती खेल प्रतिभा और उत्साह को रेखांकित करता है। मेरी कामना है कि यह उपलब्धि हमारे कई युवा एथलीटों को बड़े सपने देखने और खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करे।"