"PM assures Nepal of full cooperation in its development programmes"

प्रधानमंत्री ने नेपाल को उसके विकास कार्यक्रमों में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया

तीन समझौतों पर हस्‍ताक्षर

SR1_4778 _ 684 SR1_4782 _ 684

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नेपाल के प्रधानमंत्री श्री सुशील कोइराला के साथ बैठक की। दोनों पक्षों के बीच शिष्‍टमंडल स्‍तर की वार्ता भी हुई।

श्री नरेन्‍द्र मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि दोनों देशों को विकास पर सबसे ज्‍यादा ध्‍यान देना चाहिये। उन्‍होंने कहा ‘सबका साथ, सबका विकास’ भारत के पड़ोसियों के लिये भी प्रासंगिक है।

विकास के क्रम में बुनियादी ढांचे को प्राथमिकता दिये जाने की जरूरत पर बल देते हुए श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच विश्‍वास मजबूत बनाया जाना चाहिये।

उन्‍होंने बलपूर्वक कहा कि भारत, नेपाल की संप्रभुता का सम्‍मान करता है। प्रधानमंत्री ने आशा व्‍यक्‍त की कि नेपाल में संविधान निर्माण की प्रक्रिया जल्‍द ही पूरी हो जाएगी।

SR1_4797 _ 684

नेपाल के प्रधानमंत्री श्री सुशील कोइराला ने प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण का समर्थन करते हुए कहा कि दोनों देशों को परस्‍पर विश्‍वास और भरोसे के साथ मिलकर कार्य करना चाहिये। उन्‍होंने विकास से जुड़ी कई परियोजनाओं में भारत की सहायता मांगी। उन्‍होंने कहा कि विकास के लिए शांति और स्‍थायित्‍व जरूरी है।

प्रधानमंत्री ने संविधान सभा के संघीय लोकतांत्रिक गणराज्‍य के लक्ष्‍य की सराहना की।

बाद में, दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों की मौजूदगी में भारत और नेपाल की बीच तीन समझौतों पर हस्‍ताक्षर किये गये।

· पंचेश्‍वर विकास प्राधिकरण की स्‍थापना के लिए समझौता

· घेंघा नियंत्रण कार्यक्रम के लिए स्‍वास्‍थ्‍य क्षेत्र में सहमति पत्र पर हस्‍ताक्षर

· दूरदर्शन और नेपाल टीवी के बीच सहयोग

भारत के प्रधानमंत्री की यात्रा के अवसर पर दोनों प्रधानमंत्रियों ने एक स्‍मारक डाक टिकट भी जारी किया।

stamp nepal 2 684 stamp nepal 1 684 stamp nepal 3 684

नेपाल के प्रधानमंत्री श्री सुशील कोइराला द्वारा आयोजित भोज में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की टिप्पणी

आज नेपाल की जनता ने यह दर्शा दिया कि उनके मन में हमारे और भारत के लोगों के लिए कितना स्नेह है। काठमांडू में अनेक स्थानों पर लोगों ने इसी गर्मजोशी के साथ मेरा स्वागत किया। इससे भारत के लोगों के प्रति उनके मन में कायम स्नेह की झलक मिलती है।

मैंने यह भी महसूस किया कि नेपाल नई उम्मीद और ऊर्जा के साथ विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है।

संविधान निर्माण की प्रक्रिया भी आगे बढ़ रही है।

लोकतंत्र के लिए श्री सुशील कोइराला का संघर्ष सभी के लिए प्रेरणा है।

हमारे दरवाजे खुले हुए है, मैं 1950 की संधि की समीक्षा के लिए आपकी ओर से किसी भी सुझाव को आमंत्रित करता हूं, अगर आप ऐसा चाहते हैं।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

Media Coverage

"AI Summit Turning Point For How World Will Use AI": PM Modi In Mann Ki Baat
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने पीएम सूर्य घर योजना के तहत 30 लाख घरों द्वारा रूफटॉप सोलर अपनाने की उपलब्धि की सराहना की
February 23, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज देश भर में 30 लाख घरों को रूफटॉप सोलर से सशक्त बनाने की सफलता की प्रशंसा की। उन्होंने इसे भारत की स्वच्छ ऊर्जा यात्रा में एक सराहनीय उपलब्धि बताया।

प्रधानमंत्री ने रूफटॉप सोलर अपनाने वाले सभी लाभार्थियों को बधाई दी और रेखांकित किया कि यह पहल नागरिकों के बीच बचत, स्थिरता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दे रही है।

श्री मोदी ने इस बात पर बल दिया कि यह योजना ऊर्जा आत्मनिर्भर, पर्यावरण अनुकूल और भविष्य के लिए तैयार भारत के निर्माण की दिशा में सरकार के प्रयासों का एक अभिन्न अंग है।

केंद्रीय मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी के एक पोस्ट का उत्तर देते हुए, प्रधानमंत्री ने पोस्ट किया;

“भारत की स्वच्छ ऊर्जा यात्रा में एक सराहनीय उपलब्धि!

उन सभी को बहुत-बहुत बधाई जिन्होंने इस योजना का लाभ उठाया है और रूफटॉप सोलर को अपनाया है, जिससे बचत, सतत जीवनशैली और आत्मनिर्भरता को बल मिला है।

यह योजना ऊर्जा आत्मनिर्भर, पर्यावरण अनुकूल और भविष्य के लिए तैयार भारत के निर्माण के हमारे प्रयासों का एक अभिन्न हिस्सा है।

#30LakhsPMSuryaGhar”