प्रधानमंत्री मोदी ने कोलकाता में फ्लाईओवर ढहने के बाद के बचाव कार्य का जायजा लिया
प्रधानमंत्री मोदी ने कोलकाता में फ्लाईओवर ढहने की घटना पर शोक जताया
प्रधानमंत्री मोदी ने फ्लाईओवर के ढहने के पश्चात मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कोलकाता में एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर के ढहने के बाद वहां की स्थिति और बचाव कार्यों का जायजा लिया है। प्रधानमंत्री ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा, "कोलकाता में निर्माणाधीन फ्लाईओवर के गिरने से स्‍तब्‍ध और दु:खी हूं। मैंने वहां की स्थिति और बचाव कार्य का जायजा लिया।

कोलकाता में मारे गए लोगों के परिजनों के साथ मेरी संवेदना है। कामना करता हूं कि घायल जल्‍द स्‍वस्‍थ हों।’

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India Exports 4 Lakh Tonne Of Corn In Q4FY25: USDA

Media Coverage

India Exports 4 Lakh Tonne Of Corn In Q4FY25: USDA
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
नवरात्रि के दौरान भक्ति की अपार शक्ति पर प्रधानमंत्री ने विचार व्यक्त किए
March 22, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नवरात्रि के आध्यात्मिक महत्व पर अपने विचार साझा किए और देवी माँ की भक्ति से प्राप्त होने वाली गहन ऊर्जा तथा शक्ति पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि माँ की भक्ति में अपार शक्ति निहित है और देवी माँ की आराधना से भक्तों के हृदय सकारात्मक ऊर्जा से भर जाते हैं। इस अवसर पर श्री मोदी ने देवी को समर्पित एक भक्ति स्तुति भी साझा की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा:

"माता की भक्ति में विराट शक्ति है। देवी मां की वंदना से श्रद्धालुओं का मन सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है।"