प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कनाडा में हुए हमलों की तीव्र भर्त्‍सना की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं क्‍यूबेक और ओटावा में कनाडा के सैन्‍य कर्मियों पर हुए हमलों और ओटावा में कनाडा की संसद पर हुई गोलाबारी की तीव्र निंदा करता हूं। संसद जनतंत्र का एक मन्दिर होता है और जनतंत्र के आदर्शों में विश्‍वास करने वाले लोगों के मन में इसके लिए विशेष स्‍थान होता है। एक ऐसे राष्‍ट्र के रूप में, जिसने अपनी संसद पर भीषण आतंकवादी हमले का दंश झेला हो कनाडा के प्रजातंत्र के सर्वोच्‍च संस्‍थान पर हुए हमले के कारण वहां की जनता को पहुंचे सदमे और आघात में हम उनके साथ भागीदार हैं। मैं भारत की जनता की ओर से कनाडा के लोगों के प्रति संकट की इस घड़ी में उनके सैनिकों की मृत्‍यु पर अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्‍यक्‍त करता हूं। कनाडा भारत का एक बड़ा सहयोगी देश है, हम आतंकवाद और अन्‍य अपराधों का मुकाबला करने के लिए अपने स‍हयोग को लगातार मजबूत बनाएंगे ताकि हमारी जनता का भविष्‍य सुरक्षित रहे।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India’s pharma exports cross $28 bn till February, likely to end up with growth in rupee terms in FY26

Media Coverage

India’s pharma exports cross $28 bn till February, likely to end up with growth in rupee terms in FY26
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय समुद्री दिवस पर भारत की समुद्री विरासत को याद किया
April 05, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने राष्ट्रीय समुद्री दिवस के अवसर पर भारत की समृद्ध समुद्री विरासत को याद किया और इस क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों के अमूल्य योगदान को स्वीकार किया।

श्री मोदी ने कहा कि समुद्री क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों का समर्पण देश की अर्थव्यवस्था, व्यापार और संपर्क को मजबूत करता है।

प्रधानमंत्री ने देश के समृद्ध भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए समुद्री क्षेत्र की अपार क्षमता का उपयोग करने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर लिखा;

“राष्ट्रीय समुद्री दिवस पर, हम भारत की समुद्री विरासत और इस क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों के अमूल्य योगदान को याद करते हैं। उनका समर्पण हमारी अर्थव्यवस्था, व्यापार और संपर्क को मजबूत करता है।

हम एक समृद्ध भविष्य के लिए अपने समुद्री क्षेत्र की अपार क्षमता का उपयोग करना जारी रखेंगे।”