भारत क़तर के साथ अपने संबंधों को अत्यंत महत्वपूर्ण मानता है: प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने क़तर में भारतीयों के हितों की रक्षा करने और उनकी भलाई एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वहाँ की सरकार की सराहना की
प्रधानमंत्री मोदी ने क़तर के एमिर के साथ व्यापार, निवेश, ऊर्जा, सुरक्षा, रक्षा, संस्कृति और लोगों के बीच आपसी संबंध पर चर्चा की
क़तर ने भारत के आर्थिक विकास में साझेदार बनने की रुचि दिखाई
क़तर के एमीर ने प्रधानमंत्री मोदी को क़तर की यात्रा के लिए आमंत्रित किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमाद अल थानी से बात की, जिन्‍होंने प्रधानमंत्री को कतर की यात्रा के लिए आमंत्रित किया।

प्रधानमंत्री ने कतर के अमीर की मार्च 2015 में भारत की राजकीय यात्रा को याद किया जिसने द्विपक्षीय संबंधों को नई शक्ति और गति प्रदान की। उन्‍होंने जोर देकर कहा कि भारत कतर के साथ अपने संबंधों को उच्‍च महत्‍व देता है। प्रधानमंत्री ने कतर में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों के हितों की रक्षा और उनकी बेहतरी तथा सुरक्षा के लिए अमीर व कतर सरकार की ओर से उठाए जा रहे कदमों की सराहना की।

दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के उपायों पर चर्चा की। इसमें व्‍यापार, निवेश, ऊर्जा, सुरक्षा, रक्षा, संस्‍कृति और आपसी संपर्क के क्षेत्र शामिल हैं। कतर के अमीर ने भारत की आर्थिक प्रगति में सहयोग को लेकर कतर की दिलचस्‍पी दोहराई।

प्रधानमंत्री ने क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए कतर द्वारा निभाई जा रही भूमिका की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने परस्‍पर सुविधाजनक तारीख में कतर की यात्रा करने का निमंत्रण स्‍वीकार कर लिया है।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Rural commercial vehicle retail sales growth outpaces urban: Fada data

Media Coverage

Rural commercial vehicle retail sales growth outpaces urban: Fada data
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया
August 31, 2026
प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से अनुग्रह राशि की घोषणा की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में हुई लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया। श्री मोदी ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

श्री मोदी ने प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये तथा घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना के कारण हुई लोगों की मृत्यु से अत्यंत दुखी हूँ। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: प्रधानमंत्री @narendramodi