प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी से बातचीत की और चक्रवाती तूफान ‘गुलाब’ के मद्देनजर उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया। प्रधानमंत्री ने उन्‍हें केंद्र की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया है।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा;

‘आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @ysjagan से बातचीत की और चक्रवाती तूफान ‘गुलाब’ के मद्देनजर उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया। केंद्र की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। मैं सभी की सुरक्षा और खुशहाली के लिए प्रार्थना करता हूं।’

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
PM Modi hails India’s ‘Mission Drishti’ launch as ‘world’s first OptoSAR satellite’ enters orbit

Media Coverage

PM Modi hails India’s ‘Mission Drishti’ launch as ‘world’s first OptoSAR satellite’ enters orbit
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
पश्चिम बंगाल में खिला कमल: 2026 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक जनादेश
May 04, 2026

भारतीय जनता पार्टी ने 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है, जो राज्य की राजनीति में एक अहम मोड़ माना जा रहा है। यह शानदार जनादेश लोगों के सुशासन और विकास की राजनीति पर भरोसे को दिखाता है।

प्रधानमंत्री ने आभार जताते हुए पश्चिम बंगाल की जनता को उनके भारी समर्थन के लिए नमन किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी हर नागरिक के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार समाज के सभी वर्गों के लिए अवसर और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम करेगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की यह रिकॉर्ड जीत कई पीढ़ियों से जुड़े असंख्य कार्यकर्ताओं की मेहनत और संघर्ष के बिना संभव नहीं थी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को सैल्यूट करते हुए कहा, “सालों से उन्होंने जमीन पर मेहनत की है, हर तरह की मुश्किलों का सामना किया है और हमारे डेवलपमेंट एजेंडा को लोगों तक पहुंचाया है। वही हमारी पार्टी की असली ताकत हैं।”