प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने यमन से भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद करने के लिए नागरिक सेवाओं और रक्षा अधिकारियों तथा संगठनों को नमन किया है।

684-PM salutes the services of civilian and defence officials helping evacuate Indian citizens from Yemen (2)

684-PM salutes the services of civilian and defence officials helping evacuate Indian citizens from Yemen (1)प्रधानमंत्री ने कहा – ''मैं यमन से हमारे नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद के लिए हमारी नागरिक सेवाओं और रक्षा अधिकारियों तथा संगठनों को सलाम करता हूं। आप अपने प्रयास जारी रखें! संगठनों के बीच बेजोड़ सहयोग रहा- विदेश मंत्रालय, नौसेना, वायुसेना, एयर इंडिया, शिपिंग, रेलवे और राज्‍य सरकारों ने बचाव कार्य में बड़ी मदद की।

684-PM salutes the services of civilian and defence officials helping evacuate Indian citizens from Yemen (4)

सहयोगी श्रीम‍ती सुषमा स्‍वराज और जनरल वी के सिंह (जो कई दिनों से घटना स्‍थल पर हैं) ने नागरिकों को यमन से सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयासों में सराहनीय योगदान किया। मुझे खुशी है कि भारत ने कई गैर भारतीय नागरिकों को भी यमन से बाहर निकाला।

684-PM salutes the services of civilian and defence officials helping evacuate Indian citizens from Yemen (3)

भारतीय नागरिकों की सुरक्षित स्‍वदेश वापसी के प्रयास से यह पता चलता है कि हम अपने लोगों की सेवा करने के इच्‍छुक और आपत्ति में फंसे अन्‍य लोगों की मदद के लिए तैयार हैं जो भारत का चरित्र है।''

— Narendra Modi (@narendramodi) April 6, 2015

— Narendra Modi (@narendramodi) April 6, 2015

— Narendra Modi (@narendramodi) April 6, 2015

— Narendra Modi (@narendramodi) April 6, 2015

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
PM Modi inaugurates Micron’s ₹22,516-crore ATMP facility in Gujarat; calls chips ‘Regulator of 21st century’

Media Coverage

PM Modi inaugurates Micron’s ₹22,516-crore ATMP facility in Gujarat; calls chips ‘Regulator of 21st century’
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
पीएम मोदी ने मदुरै के तिरुप्पारनकुंद्रम के अरुलमिगु सुब्रमण्यस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की
March 01, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज मदुरै के तिरुप्परनकुंद्रम में अरुलमिगु सुब्रमण्यस्वामी मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की।

 

पवित्र मंदिर में दर्शन के दौरान, प्रधानमंत्री ने सभी नागरिकों की शांति, समृद्धि और भलाई के लिए आशीर्वाद मांगा। प्रधानमंत्री ने आशा प्रकट की कि भगवान मुरुगन हमें शक्ति, साहस और ज्ञान के साथ मार्गदर्शन करते रहेंगे।

प्रधानमंत्री ने "वेत्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा!" प्रार्थना के साथ अपनी भावनाएं प्रकट कीं।

 

प्रधानमंत्री ने X पर शेयर किया:

 

"वेत्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा!

 

मदुरै के तिरुप्परनकुंद्रम में अरुलमिगु सुब्रमण्यस्वामी मंदिर में प्रार्थना की।

शांति, समृद्धि और सभी की भलाई के लिए आशीर्वाद मांगा। भगवान मुरुगन हमेशा हमें शक्ति, साहस और ज्ञान के साथ मार्गदर्शन करें।"