"PM Modi monitors rescue operations after tragic earthquakes"
"PM Modi speaks to the President and Prime Minister of Nepal"
"Shri Modi holds high-level meetings to review situation following earthquakes"
"PM Modi extends his gratitude towards armed forces, NDRF teams, doctors and all volunteers"
"We salute the resilience of our sisters & brothers in Nepal & parts of India, for their courage: PM Modi"
"प्रधानमंत्री मोदी की भूकंप की त्रासदी के बाद बचाव कार्य पर पैनी नजर"
"प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से बात की"
"श्री मोदी ने भूकंप के बाद स्थिति की समीक्षा करने के लिए उच्च स्तरीय बैठक की"
"प्रधानमंत्री मोदी ने सशस्त्र बलों, एनडीआरएफ दल, डॉक्टरों और सभी स्वयंसेवकों का आभार जताया"
"हम नेपाल और भारत के कुछ हिस्सों में हमारी बहनों और भाइयों के साहस और धैर्य को सलाम करते हैं: प्रधानमंत्री मोदी"

हाल ही में नेपाल और भारत के कुछ हिस्सों में आये भीषण भूकंप के बाद प्रधानमंत्री ने तत्काल नेपाल के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री एवं उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से बात की। प्रधानमंत्री मोदी खुद पल-पल की जानकारी लेते रहे और उन्होंने इस दुखद घटना के बाद के राहत कार्यों पर नजर रखी।

— Narendra Modi (@narendramodi) April 25, 2015

— Narendra Modi (@narendramodi) April 25, 2015

— PMO India (@PMOIndia) April 25, 2015

— PMO India (@PMOIndia) April 25, 2015

— PMO India (@PMOIndia) April 25, 2015

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस भीषण भूकम्प के बाद स्थिति की समीक्षा करने के लिए मंत्रियों एवं आईएमडी और एनडीआरएफ के अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। प्रधानमंत्री ने भूकंप के बाद की स्थिति से निपटने के लिए नेपाल को सभी प्रकार की सहायता देने का आश्वासन भी दिया। भारत के बचाव दल द्वारा किये जा रहे बचाव कार्य के दौरान ट्विटर पर #ThankYouPM का ट्रेंड चल रहा था। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर पर भारत के सभी 125 करोड़ लोगों को धन्यवाद दिया जो नेपाल और भारत के कुछ हिस्सों में हुई इस त्रासदी के समय पीड़ितों के साथ रहे और उनके दुःख-दर्द साझा किये।

— Narendra Modi (@narendramodi) April 27, 2015

— Narendra Modi (@narendramodi) April 27, 2015

उन्होंने सशस्त्र बलों, एनडीआरएफ दल, डॉक्टरों और सभी स्वयंसेवकों का आभार जताया जो लगातार लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुँचाने में लगे हुए थे। उन्होंने इस त्रासदी के पल-पल और इसके हर पहलू को कवर करने के लिए मीडिया की भी सराहना की। श्री मोदी ने ऐसे कठिन समय में केन्द्र और राज्यों के बीच सहयोग को विशेष मानते हुए उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद दिया।

— Narendra Modi (@narendramodi) April 27, 2015

— Narendra Modi (@narendramodi) April 27, 2015

— Narendra Modi (@narendramodi) April 27, 2015

— Narendra Modi (@narendramodi) April 27, 2015

प्रधानमंत्री ने नेपाल और भारत के कुछ हिस्सों में आयी इस आपदा के समय बहनों और भाइयों के साहस और धैर्य को सलाम किया।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India's first privately developed orbital rocket Vikram-1 set for maiden launch on July 18

Media Coverage

India's first privately developed orbital rocket Vikram-1 set for maiden launch on July 18
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने क़तर के अमीर से बातचीत की
July 16, 2026
प्रधानमंत्री ने क़तर के फादर अमीर के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की
प्रधानमंत्री ने फादर अमीर के दूरदर्शी नेतृत्व तथा भारत–कतर संबंधों को सुदृढ़ बनाने में उनके योगदान को याद किया
दोनों नेताओं ने फादर अमीर की विरासत को आगे बढ़ाने के अपने संकल्प की पुनः पुष्टि की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज क़तर के अमीर महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल थानी से टेलीफोन पर बातचीत की।

प्रधानमंत्री ने क़तर के फादर अमीर (पूर्व अमीर) महामहिम शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

आधुनिक क़तर के प्रमुख शिल्पकार के रूप में फादर अमीर के महत्वपूर्ण योगदान को स्मरण करते हुए प्रधानमंत्री ने उनके दूरदर्शी नेतृत्व को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने इन वर्षों के दौरान भारत–क़तर संबंधों को सुदृढ़ बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका तथा भारत और क़तर में बसे भारतीय समुदाय के प्रति उनके गहरे स्नेह को भी याद किया।

क़तर के अमीर ने प्रधानमंत्री के फोन के लिए उनका आभार व्यक्त किया और इस कठिन समय में उनके सांत्‍वना एवं संवेदना भरे शब्दों के लिए सराहना व्‍यक्‍त की।

दोनों नेताओं ने फादर अमीर की विरासत को आगे बढ़ाने तथा भारत–क़तर सामरिक साझेदारी और दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों को और सुदृढ़ करने के अपने संकल्प की पुनः पुष्टि की।

उन्होंने निकट संपर्क बनाए रखने पर भी सहमति व्यक्त की।