गौरखपुर में प्रधानमंत्री

Published By : Admin | July 22, 2016 | 19:08 IST
प्रधानमंत्री मोदी ने गोरखनाथ मंदिर की यात्रा की, महंत अवैद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण किया
प्रधानमंत्री मोदी ने गोरखपुर उर्वरक संयंत्र और एम्स की आधारशिला पट्टिका का अनावरण किया
भारत के संतुलित विकास के लिए पूर्वी भारत का विकास जरूरी है: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज गौरखपुर में गौरखनाथ मंदिर का दौरा किया। उन्होंने मंदिर में महंत अवैद्यनाथ जी की प्रतिमा का अनावरण और शीर्ष साधु-संतों को संबोधित किया। उन्होंने महंत अवैद्यनाथ के साथ अपने संबंधों को याद किया और कहा कि हमारे साधु-संत बहुत श्रेष्ठ हैं और समाज और गरीबों के प्रति सदैव दयावान रहे हैं।

इसके बाद प्रधानमंत्री ने गौरखपुर उर्वरक संयंत्र के पुनरूत्थान और गौरखपुर एम्स की आधारशिला का अनावरण किया। प्रधानमंत्री को दोनों परियोजनाओं की विशेषताओं पर संक्षिप्त प्रस्तुतियां दी गयी।

इस अवसर पर विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत के संतुलित विकास के लिए पूर्वी भारत का विकास बहुत आवश्यक है।

प्रधानमंत्री ने उर्वरक संयंत्रों को बंद करने और युवाओं को रोजगार न मिलने को अस्वीकार्य बताया, जबकि विदेशों से उर्वरक आयात करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इस उर्वरक इकाई को पुनः आरंभ करने से राज्य का औद्योगिक रूप परिवर्तन हो सकता है।

प्रधानमंत्री ने बताया कि किस प्रकार संसाधनों का आवंटन किया जाए, जिससे कि क्षेत्र में लोग स्वस्थ एवं सुखी जीवन व्यतीत कर सकें। इस क्षेत्र की असीम पर्यटन क्षमता को नोट करते हुए श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि नई नागरिक उड्डयन नीति में क्षेत्रीय संपर्क को प्राथमिकता दी गई है, जिससे कि पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में दिया गया प्रधानमंत्री मोदी का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश में गोरखपुर की जनसभा में दिया गया प्रधानमंत्री मोदी का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
PM Modi at BRICS summit: Dismantle ‘pyramid of privilege’ to make Global South a ‘rule-shaper’

Media Coverage

PM Modi at BRICS summit: Dismantle ‘pyramid of privilege’ to make Global South a ‘rule-shaper’
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने एशिया कप जीतने पर भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम को बधाई दी
September 13, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने फाइनल में 4-1 की शानदार जीत के साथ एशिया कप का खिताब जीतने पर भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने इस उपलब्धि को शानदार बताया और कहा कि यह सफलता हमारे युवा खिलाड़ियों की अपार प्रतिभा को दर्शाती है।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पूरी टीम को अपनी शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;

"फाइनल में 4-1 की शानदार जीत के साथ एशिया कप जीतने पर हमारी जूनियर पुरुष हॉकी टीम को बधाई। यह सचमुच एक अद्भुत उपलब्धि है।

यह सफलता हमारे युवा खिलाड़ियों की अपार प्रतिभा को दर्शाती है। पूरी टीम को मेरी ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएं!"