प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21-24 नवम्बर से मलेशिया और सिंगापुर की यात्रा करेंगे
प्रधानमंत्री आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 10वीं पूर्व-एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे
प्रधानमंत्री मोदी मलेशिया के प्रधानमंत्री नजीब रज़ाक से मुलाकात करेंगे एवं द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा करेंगे
मलेशिया हमारे ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ का प्रमुख आधार है: प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री मोदी मलेशिया में तोरण द्वार का उद्घाटन करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मलेशिया में कॉर्पोरेट प्रमुखों के साथ वार्ता करेंगे
प्रधानमंत्री मोदी मलेशिया में रामकृष्ण मिशन का दौरा करेंगे और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का उद्घाटन करेंगे
प्रधानमंत्री मोदी मलेशिया में बातू गुफाएं मंदिर की यात्रा करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 नवंबर को प्रतिष्ठित सिंगापुर व्याख्यान देंगे
प्रधानमंत्री मोदी सिंगापुर में राष्ट्रपति टोनी टैन केंग याम, प्रधानमंत्री ली सीन लूंग और अवकाश प्राप्त वरिष्ठ मंत्री श्री गोह चोक टोंग से मुलाकात करेंगे
प्रधानमंत्री सिंगापुर में आईटीई जाएंगे, एस्प्लेनेड पार्क में आईएनए मेमोरियल मार्कर पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे
प्रधानमंत्री मोदी आसियान और पूर्व-एशिया शिखर सम्मेलनों के अवसर पर विश्व के विभिन्न नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे
प्रधानमंत्री मोदी मलेशिया और सिंगापुर में भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे
नरेंद्र मोदी मोबाइल ऐप https://nm4.in/dnldapp के माध्यम से प्रधानमंत्री के सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए अपने सुझाव भेजें

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 21 नवंबर 2015 से लेकर 24 नवंबर 2015 तक मलेशिया और सिंगापुर के दौरे पर रहेंगे।

प्रधानमंत्री ने फेसबुक पोस्ट की एक श्रृंखला में कहा है-

मैं मलेशिया और सिंगापुर की यात्रा पर रहूंगा। मलेशिया में मैं आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और दसवें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लूंगा। मैं शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे दुनिया के अन्य नेताओं के साथ-साथ मलेशिया के प्रधानंमत्री नजीब रजाक से भी मिलूंगा। सिंगापुर और भारत के राजनयिक संबंध के 50 वर्ष पूरे होने के मौके पर मैं वहां के प्रधानमंत्री ली शीन लूंग से भी विचार-विमर्श करूंगा।

मलेशिया और सिंगापुर की मेरी इस यात्रा का मकसद इन देशों से भारत के आर्थिक संबंधों को मजबूत बनाना और सुरक्षा सहयोग को बढ़ाना है। आपको इस बारे में सारी खबरें और ताजा जानकारी मोबाइल एप - app.https://nm4.in/dnldapp पर मिलेगी।

मलेशिया हमारी एक्ट ईस्ट नीति के मूल में है। 2010 से ही भारत मलेशिया का सामरिक साझीदार रहा है। भारत के विभिन्न बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में मलेशिया का निवेश काफी अच्छा है। भारत के साथ मलेशिया के व्यापार की रफ्तार भी काफी अच्छी है। खास कर कमोडिटी (जींस कारोबार) का व्यापार काफी मजबूत है।

मलेशिया की यात्रा के दौरान मैं वहां के प्रधानमंत्री नजीब रजाक से मिलूंगा और दोनों देशों के रिश्तों के बारे में बात करूंगा। मैं तोराना गेट के उद्घाटन समारोह पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लूंगा और मलेशिया के कॉरपोरेट जगत के लोगों से भी मिलूंगा।

इस यात्रा के दौरान मैं रामकृष्ण मिशन भी जाऊंगा और वहां स्वामी विवेकानंद की मूर्ति के उद्घाटन समारोह में भाग लूंगा। इसके अलावा बातू केव (गुफा) मंदिर के भी दर्शन करूंगा।

मलेशिया में भारतीय मूल के 20 लाख लोग रहते हैं। उनसे सामुदायिक कार्यक्रम में भेंट होगी। भारतीय समुदाय के लोगों को उनकी उपलब्धियों और दोनों देशों को नजदीक लाने की भूमिका के लिए सलाम करना चाहिए।

मलेशिया के बाद मैं सिंगापुर की यात्रा करूंगा। यह यात्रा एक खास मौके पर हो रही है और यह मौका है भारत और सिंगापुर के बीच मजबूत राजनयिक रिश्तों के पूरे होने का।

भारत से सिंगापुर से जुड़ने की जबरदस्त अहमियत है। सिंगापुर भारत में अग्रणी निवेशक देशों में से एक है। सिंगापुर भारत में अपने कारोबार को लगातार बढ़ा रहा है। सिंगापुर की सफलता वास्तव में गौर करने लायक है। शहरी विकास, शहरी परिवहन, कचरा प्रबंधन, बंदरगाह विकास और कौशल विकास में उनकी सफलता जगजाहिर है। भारत और सिंगापुर के सहयोग के मामले में मेरी यह यात्रा इन प्रमुख क्षेत्रों पर केंद्रित होगी।

सिंगापुर में मेरा पहला कार्यक्रम एक भाषण से शुरू होगा। वहां राष्ट्रपति टोनी तान केंग याम, प्रधानमंत्री ली शीन लूंग ओर मानद वरिष्ठ मंत्री श्री गोह चोक तोंग से मेरी बातचीत होगी। मुझे पिछले कई मौकों पर इन लोगों से मिलने का सौभाग्य मिल चुका है। इस साल फरवरी में राष्ट्रपति टोनी तान केंग याम भारत पधार चुके हैं।

सिंगापुर में प्रमुख निवेशकों से मुलाकात भारत में निवेश के मौकों पर केंद्रित होगी। कौशल विकास पर जोर देने के लिए मैं आईटीई का भी दौरा करूंगा। मैं एस्प्लेनेड पार्क में आईएनए स्मारक चिन्ह पर जाकर श्रद्धांजलि भी दूंगा।

सिंगापुर में 3,50000 से भी ज्यादा भारतीय रहते हैं। 24 नवंबर को मैं यहां एक सामुदायिक कार्यक्रम में हिस्सा लूंगा। मुझे पक्का विश्वास है कि मेरी सिंगापुर यात्रा से भारत-सिंगापुर सहयोग और बढ़ेगा और इससे दोनों देशों, एशिया और पूरी दुनिया को फायदा होगा।

Share your ideas and inputs for the community programmes in Malaysia and Singapore. You can do so through the Mobile...

Posted by Narendra Modi on Thursday, November 19, 2015

The 10th East Asia Summit will be held on 22nd November 2015. India attaches a lot of importance to this Summit; in each...

Posted by Narendra Modi on Thursday, November 19, 2015

On Saturday, 21st November I will participate in the ASEAN-India Summit. India’s partnership with ASEAN nations has...

Posted by Narendra Modi on Thursday, November 19, 2015

After Malaysia, I will visit Singapore. This visit comes at a special moment when we mark fifty years of strong...

Posted by Narendra Modi on Thursday, November 19, 2015

Malaysia is at the core of our ‘Act East Policy.’ Since 2010, India has a strategic partnership with Malaysia. Malaysia...

Posted by Narendra Modi on Thursday, November 19, 2015

I will be travelling to Malaysia and Singapore for a four-day visit. In Malaysia I will be attending the ASEAN-India...

Posted by Narendra Modi on Thursday, November 19, 2015
Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
From 17,000 Violent Incidents To Bastar Olympics: How PM Modi Got The Maoists To Turn In

Media Coverage

From 17,000 Violent Incidents To Bastar Olympics: How PM Modi Got The Maoists To Turn In
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister congratulates Prime Minister Abiy Ahmed Ali and Prosperity Party on electoral victory
June 23, 2026

Prime Minister Shri Narendra Modi congratulated Prime Minister Abiy Ahmed Ali and the Prosperity Party on their decisive victory in the Ethiopian parliamentary elections.

The Prime Minister noted that India deeply cherishes its historic, multifaceted and deep-rooted ties with Ethiopia. Recalling his visit to Ethiopia last year, he expressed his desire to work closely with Prime Minister Abiy Ahmed Ali to further strengthen the India-Ethiopia Strategic Partnership and the bonds of friendship between the peoples of the two countries.

Shri Modi posted on X;

Heartiest congratulations to my friend, Prime Minister Abiy Ahmed Ali and the Prosperity Party for a decisive victory in the Ethiopian parliamentary elections.

India greatly cherishes its historic, multifaceted and deep-rooted ties with Ethiopia. I fondly recall my visit to Ethiopia last year and look forward to working closely together to further strengthen our Strategic Partnership and the bonds of friendship between our peoples.

@AbiyAhmedAli