प्रधानमंत्री मोदी ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो से बात की 
पीएम मोदी ने कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रुडो के साथ वार्ता में पेरिस समझौते को आगे बढ़ाने के लिए भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि की
प्रधानमंत्री मोदी ने कैनेडियन संघ की 150वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री ट्रुडो को बधाई दी

कनाडा के प्रधानमंत्री श्री जस्टिन ट्रूडो ने आज शाम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से  टेलीफोन पर बात की।

दोनों नेताओं ने आपसी हितों को आगे बढ़ाने, विशेषकर जलवायु परिवर्तन पर विचारों का आदान-प्रदान किया। प्रधानमंत्री मोदी ने पेरिस समझौते के क्रियान्वयन को आगे ले जाने के लिए एक बार फिर भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।

प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री ट्रूडो को इस वर्ष कनाडाई संघ की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर बधाई दी। उन्होंने कनाडा के साथ द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न क्षेत्रों में चौतरफा प्रगति की सराहना की।

दोनों नेताओं ने मजबूत संबंधों को बढ़ावा देने के लिए संपर्क और सहयोग कायम  रखने पर सहमति व्यक्त की।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
How India brought the lion back from the brink: In Union minister Bhupender Yadav's words

Media Coverage

How India brought the lion back from the brink: In Union minister Bhupender Yadav's words
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 09 अगस्त 2026
August 09, 2026

Vikas Bhi, Virasat Bhi: PM Modi’s Blueprint for a Rooted Yet Future-Ready Bharat