प्रधानमंत्री मोदी ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडोव से टेलीफोन पर वार्ता की
प्रधानमंत्री मोदी ने कनाडा के संसदीय चुनावों में जीत प्राप्त करने पर जस्टिन ट्रूडोव को बधाई दी
भारत-कनाडा संबंध लोकतंत्र, बहुलवाद के समान ढांचे पर आधारित: प्रधानमंत्री मोदी
भारत कनाडा के साथ रणनीतिक साझेदारी को मजबूत बनाने को उच्च प्राथमिकता देता है: प्रधानमंत्री
भारत के साथ संबंधों को मजबूत करने के लिए जस्टिन ट्रूडोव ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ मिलकर काम करने की अपनी तीव्र इच्छा जताई
प्रधानमंत्री मोदी और जस्टिन ट्रूडोव जी-20 और सीओपी शिखर सम्मेलनों के मौके पर मुलाकात करेंगे

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की कनाडा के प्रधानमंत्री- नामित एवं लिबरल पार्टी के नेता श्री जस्टिन ट्रूडू के साथ टेलीफोन पर बातचीत हुई। प्रधानमंत्री ने कनाडा में हाल में हुए आम चुनाव में लिबरल पार्टी को विजयी बनाने पर श्री ट्रूडू को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कनाडा को प्रगति एवं समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ाने की श्री ट्रूडू की नई जिम्मेदारियों में उनकी सफलता की कामना की।

प्रधानमंत्री ने इस वर्ष अप्रैल में कनाडा की यात्रा के दौरान श्री ट्रूडू के साथ हुई उनकी मुलाकात का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि भारत-कनाडा के संबंध लोकतंत्र के समान ढांचे, बहुलवाद, कानून के शासन का समर्थन करने एवं लोगों के बीच रिश्तों को प्रगाढ़ बनाने की प्रबल इच्छा से जुड़े हैं। भारत कनाडा के साथ अपनी रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने और इसे और अधिक विस्तारित करने को उच्च प्राथमिकता देता है।

श्री ट्रूडू ने प्रधानमंत्री को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया। श्री ट्रूडू ने संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए प्रधानमंत्री के साथ घनिष्टतापूर्वक काम करने तथा राजनीतिक, आर्थिक एवं सुरक्षा समेत सहयोग के सभी क्षेत्रों में प्रगति करने की अपनी मजबूत इच्छा व्यक्त की।

प्रधानमंत्री ने श्री ट्रूडू को भारत की आधिकारिक यात्रा करने के लिए आमंत्रित किया, जिसे श्री ट्रूडू ने सहर्ष स्वीकार किया। दोनों नेताओं ने आगामी जी-20 एवं सीओपी सम्मेलनों के दौरान भी मुलाकात करने पर सहमति जताई।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
From UPI to Indian consulates: PM Modi lays out his vision for Indian-Malaysia ties in landmark visit

Media Coverage

From UPI to Indian consulates: PM Modi lays out his vision for Indian-Malaysia ties in landmark visit
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 7 फ़रवरी 2026
February 07, 2026

Empowering the Nation: Trade Deals, Tech Innovations, and Rural Revival Under PM Modi