कतर के अमीर शेख तमीम बिन अहमद बिन खलीफा अल थानी ने आज दूरभाष पर कॉल मिलाकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से बात की।

प्रधानमंत्री ने बताया कि कतर के साथ अपने संबंधों में और अधिक मजबूती लाने को भारत अत्‍यधिक महत्‍व देता है। उन्‍होंने कहा कि कतर हमारा नजदीकी दोस्‍त है जो हमारे विस्‍तारित पड़ोस का एक हिस्सा है। श्री मोदी ने हाल के वर्षों में द्विपक्षीय संबंधों की शीघ्र मजबूती लाने में महामहिम कतर के अमीर को उनके नेतृत्‍व और मार्गदर्शन के लिए धन्‍यवाद दिया।

दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय स्थि‍ति के बारे में बातचीत की। प्रधानमंत्री ने बताया कि आतंकवाद इस क्षेत्र और इसके आसपास में शांति और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। उन्‍होंने संबंधित पक्षों द्वारा सभी प्रकार के आतंकवाद को समाप्‍त करने के साथ ही उसके लिए सभी प्रकार की सहायता बंद करने के लिए स्‍पष्‍ट तौर पर शीघ्र कार्रवाई के महत्‍व पर जोर दिया।

दोनों नेताओं ने कल अबू धाबी में इस्‍लामी सहयोग संगठन (ओआईसी) के विदेश मंत्रियों की परिषद् की 46वीं बैठक में सम्‍मानित अतिथि के रूप में भारत के विदेश मंत्री की भागीदारी के ऐतिहासिक महत्‍व के बारे में भी चर्चा की।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Indian youth are at the forefront of tech-led growth, innovation: PM Modi

Media Coverage

Indian youth are at the forefront of tech-led growth, innovation: PM Modi
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
परिणामों की सूची: प्रधानमंत्री का फ्रांस दौरा
June 14, 2026

क्र.सं.

एमओयू/ समझौता/ घोषणा

क्षेत्र

1

भारत-फ्रांस नवाचार रोडमैप 2030 को अपनाना

प्रौद्योगिकी और नवाचार, अनुसंधान और शिक्षा

 

2.

एआई शासन पर केंद्रित संयुक्त भारत-फ्रांस एआई कार्य समूह का गठन

3.

एनएसटीआईकानपुर में एरोनॉटिक्स और संबद्ध क्षेत्रों में कौशल विकास के लिए राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना संबंधी समझौता ज्ञापन

4.

फ्रांस में भारत की रीयल-टाइम भुगतान प्रणाली – यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) – के उपयोग की विस्तारित संभावनाएं

5.

स्टेशन एफ में अतिरिक्त 10 भारतीय स्टार्टअप्स का इनक्यूबेशन।

6.

विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) तथा इंस्टिट्यूट नेशनल द रिसर्चे एन साइंस एत टेक्नोलॉजिस दु न्यूमेरिक (आईएनआरआईए) के बीच डिजिटल विज्ञान केंद्र की स्थापना।

7.

यूनिवर्सिते पेरिस-सैक्ले में “एआई, नवाचार और संस्कृति” पर एक आसीसीआर इंडिया चेयर की स्थापना

8.

भारतीय चिकित्‍सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और फ्रांस के हेल्थ डेटा हब के बीच आशय पत्र

9.

मौजूदा आर्थिक एवं वित्तीय वार्ता के आधार पर, अगले पांच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने के लक्ष्य को साकार करने के लिए एक उच्च-स्तरीय तंत्र की स्थापना।

व्यापार, निवेश और आपूर्ति शृंखलाएं (सप्‍लाई चेन)

10.

आर्थिक सुरक्षा वार्ता शुरू करना

11.

भारत में रेलवे और उच्च गति रेलवे विकास पर सहयोग संबंधी आशय की घोषणा

12.

वर्गीकृत जानकारी के आदान-प्रदान और संरक्षण पर सामान्य सुरक्षा समझौता

रणनीतिक और अंतरिक्ष

13.

इसरो (आईएसआरओ) और सीएनईएस के बीच सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण अनुसंधान और मानव अंतरिक्ष अन्वेषण के क्षेत्र में सहयोग संबंधी आशय पत्र