प्रधानमंत्री मोदी ने “अर्ली हिंदू टेम्पल्स ऑफ़ गुजरात” नामक पुस्तक का विमोचन किया 
विरासत और इतिहास एक साथ चलते हैं। ऐतिहासिक इमारतें सिर्फ पत्थर की संरचनाएं नहीं हैं, ये तो जीवंत इतिहास है: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज बताया कि हमें भारत की विरासत के प्रति और अधिक जागरूक होना तथा गर्व करना चाहिए। श्री मोदी आज नई दिल्‍ली में वरूण मायरा द्वारा लिखी गई 'अर्ली हिंदू टेम्‍पल्‍स ऑफ गुजरात' नामक पुस्‍तक का विमोचन करने के बाद बोल रहे थे। उन्‍होंने कहा कि इस पुस्‍तक जैसे प्रयास इस विरासत की खोज करने में हमारे लिए मददगार होंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि विरासत और इतिहास साथ चलते हैं और भवनों के धरोहर महज पत्‍थर नहीं हैं, बल्कि 'सजीव इतिहास' हैं।



इस अवसर पर केंद्रीय संस्‍कृति राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) डॉ. महेश शर्मा उपस्थित थे।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Year-ender 2025: From interstellar comets to ISRO’s Bahubali launch — space milestones that stood out

Media Coverage

Year-ender 2025: From interstellar comets to ISRO’s Bahubali launch — space milestones that stood out
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
पीएम मोदी ने सामाजिक कल्याण के लिए सुभाषितम के माध्यम से परोपकारी विचारों की शक्ति पर जोर दिया
December 31, 2025

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने सामाजिक कल्याण को आगे बढ़ाने में परोपकारी सोच के महत्व पर जोर दिया है।

श्री मोदी ने इस बात का उल्‍लेख किया कि अच्‍छी सोच और सकारात्मक संकल्प को बढ़ावा देने से सभी प्रयासों की पूर्ति होती है, जो इस शाश्वत संदेश को सुदृढ़ करती है कि व्यक्तिगत सद्गुण सामूहिक प्रगति में योगदान देता है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में प्राचीन ज्ञान का संदर्भ देते हुए कहा :

“कल्याणकारी विचारों से ही हम समाज का हित कर सकते हैं।

यथा यथा हि पुरुषः कल्याणे कुरुते मनः।

तथा तथाऽस्य सर्वार्थाः सिद्ध्यन्ते नात्र संशयः।।”