प्रधानमंत्री मोदी और कजाखस्तान के प्रधानमंत्री मसीमोव ने भारत-कजाखस्तान व्यापार गोलमेज सम्मेलन में भाग लिया
प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और कजाखस्तान के बीच आर्थिक संबंधों को बढ़ाने की बात कही
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कजाखस्तान की कंपनियों से भारत में निवेश करने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भारत और कजाकिस्‍तान के बीच आर्थिक संबंध बड़े पैमाने पर बढ़ाने की आवश्‍यकता पर बल दिया है। भारत और कजाकिस्‍तान के व्‍यापारिक समुदायों के सदस्‍यों की एक व्‍यापार बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने पिछले दशक में हुई कजाकिस्‍तान की आर्थिक प्रगति की सराहना की। उन्‍होंने कहा कि कजाकिस्‍तान विपुल प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण है और भारत में इन संसाधनों की भारी मांग है, इसलिए दोनों देशों में साझेदारी की व्‍यापक संभावनाएं हैं।

प्रधानमंत्री ने कजाकिस्‍तानी कंपनियों से भारत में निवेश बढ़ाने, विशेषकर नवीकरणीय ऊर्जा, स्‍मार्ट शहरों, आवास और रेलवे के क्षेत्र में निवेश बढ़ाने की अपील की। श्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारतीय कंपनियों के साथ साझेदारी से कजाकिस्‍तान लाभ उठा सकता है, जो आधुनिक प्रौद्योगिकी, इंजीनियरी कौशल और लागत की दृष्टि से किफायती व्‍यवस्‍थाएं लेकर आएंगी। उन्‍होंने कहा कि कजाकिस्‍तान सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में भारत की ताकत से भी लाभ उठा सकता है। उन्‍होंने कहा कि संचार सुविधाओं में कमी दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंध गहन बनाने की दिशा में सबसे बड़ी रुकावट है। उन्‍होंने भारत और कजाकिस्‍तान के बीच संचार संपर्क बढ़ाने की आवश्‍यकता पर बल दिया।

श्री नरेन्‍द्र मोदी और कजाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री श्री करीम मास्सिमोव ने सतपायेव खोज ब्‍लॉक में ड्रिलिंग परियोजना के शुभारंभ का भी अवलोकन किया, जिसमें ओएनजीसी विदेश लिमिटेड की महत्‍वपूर्ण हिस्‍सेदारी है।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
How BrahMos is breaking through the shackles on India’s defence exports

Media Coverage

How BrahMos is breaking through the shackles on India’s defence exports
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रू मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की
August 20, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

श्री मोदी ने एक्‍स पर एक पोस्ट में कहा;

“भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।”