प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज कोलकाता में गुरुदेव रवीन्‍द्रनाथ टैगोर की कविताओं का स्‍मरण करते हुए कहा कि निर्धनों को सहारा नहीं, बल्‍कि शक्‍ति चाहिए। प्रधानमंत्री कोलकाता में तीन सामाजिक सुरक्षा योजनाओं 'प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना', 'प्रधानमंत्री जीवन ज्‍योति बीमा योजना' और 'अटल पेंशन योजना' की शुरुआत करने के अवसर पर बोल रहे थे। इन योजनाओं को आज देशभर में एक साथ 115 स्‍थानों पर आयोजित समारोह में शुरू किया गया।



इस अवसर पर गुरुदेव रवीन्‍द्रनाथ टैगोर की कविता का स्‍मरण करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा,

"मेरी प्रार्थना यह नहीं है कि तुम मुझे मुश्‍किलों से बचाओ।
मुश्‍किलों से पार पाने के लिए मुझे शक्‍ति प्रदान करो।
मेरा बोझ मत बांटो या मुझे सांत्‍वना मत दो।
मुझे बोझ वहन करने की शक्ति दो।"

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि इन योजनाओं की शुरुआत करने के लिए कोलकाता का चयन इसलिए किया गया है क्‍योंकि श्री गोपाल कृष्‍ण गोखले ने कहा था ' बंगाल जो आज सोचता है, वह भारत कल सोचता है'।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह अत्‍यंत दु:ख का विषय है कि देश के 80 से 90 प्रतिशत लोगों की पहुंच अभी तक बीमा और पेंशन तक नहीं हुई है। विकास का फल निर्धनतम लोगों तक अवश्य पहुंचना चाहिए और इसलिए केंद्र सरकार ने 'प्रधानमंत्री जन धन योजना' की शुरुआत की। जन धन योजना को अब और आगे बढ़ाते हुए जन सुरक्षा के तहत इन सुरक्षा योजनाओं को लागू किया जा रहा है। जन धन योजना के द्वारा जिन लोगों को बैंकिंग की सुविधा प्राप्‍त नहीं थी उन लोगों तक इसका लाभ पहुंचाया गया। इसी तरह मुद्रा बैंक द्वारा छोटे कारोबारियों को वित्‍त की सुविधा उपलब्‍ध कराई गई है, जिससे वे अब तक वंचित थे। वहीं, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं द्वारा असुरक्षित लोगों को सुरक्षा प्रदान करने में मदद मिलेगी। इन योजनाओं को प्रयोग के आधार पर 01 मई 2015 से शुरू किया गया और इन योजनाओं से अब तक क्रमश: 5 करोड़ 5 लाख लोग जुड़ चुके हैं।



इस अवसर पर पश्‍चिम बंगाल के राज्‍यपाल श्री केशरीनाथ त्रिपाठी, मुख्‍यमंत्री सुश्री ममता बनर्जी, केंद्रीय मंत्री श्री जयंत सिन्हा और बाबुल सुप्रियो भी उपस्‍थित थे।

 

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Indian youth are at the forefront of tech-led growth, innovation: PM Modi

Media Coverage

Indian youth are at the forefront of tech-led growth, innovation: PM Modi
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
परिणामों की सूची: प्रधानमंत्री का फ्रांस दौरा
June 14, 2026

क्र.सं.

एमओयू/ समझौता/ घोषणा

क्षेत्र

1

भारत-फ्रांस नवाचार रोडमैप 2030 को अपनाना

प्रौद्योगिकी और नवाचार, अनुसंधान और शिक्षा

 

2.

एआई शासन पर केंद्रित संयुक्त भारत-फ्रांस एआई कार्य समूह का गठन

3.

एनएसटीआईकानपुर में एरोनॉटिक्स और संबद्ध क्षेत्रों में कौशल विकास के लिए राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना संबंधी समझौता ज्ञापन

4.

फ्रांस में भारत की रीयल-टाइम भुगतान प्रणाली – यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) – के उपयोग की विस्तारित संभावनाएं

5.

स्टेशन एफ में अतिरिक्त 10 भारतीय स्टार्टअप्स का इनक्यूबेशन।

6.

विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) तथा इंस्टिट्यूट नेशनल द रिसर्चे एन साइंस एत टेक्नोलॉजिस दु न्यूमेरिक (आईएनआरआईए) के बीच डिजिटल विज्ञान केंद्र की स्थापना।

7.

यूनिवर्सिते पेरिस-सैक्ले में “एआई, नवाचार और संस्कृति” पर एक आसीसीआर इंडिया चेयर की स्थापना

8.

भारतीय चिकित्‍सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और फ्रांस के हेल्थ डेटा हब के बीच आशय पत्र

9.

मौजूदा आर्थिक एवं वित्तीय वार्ता के आधार पर, अगले पांच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने के लक्ष्य को साकार करने के लिए एक उच्च-स्तरीय तंत्र की स्थापना।

व्यापार, निवेश और आपूर्ति शृंखलाएं (सप्‍लाई चेन)

10.

आर्थिक सुरक्षा वार्ता शुरू करना

11.

भारत में रेलवे और उच्च गति रेलवे विकास पर सहयोग संबंधी आशय की घोषणा

12.

वर्गीकृत जानकारी के आदान-प्रदान और संरक्षण पर सामान्य सुरक्षा समझौता

रणनीतिक और अंतरिक्ष

13.

इसरो (आईएसआरओ) और सीएनईएस के बीच सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण अनुसंधान और मानव अंतरिक्ष अन्वेषण के क्षेत्र में सहयोग संबंधी आशय पत्र