प्रधानमंत्री मोदी ने 11 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखी
कृषि के विकास के लिए किसानों का कल्याण आवश्यक है: प्रधानमंत्री मोदी
1.25 लाख करोड़ रुपये के पैकेज से बिहार की स्थिति में बदलाव आएगा: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री ने आज बिहार के लिए 1.25 लाख करोड़ रुपए के विकास पैकेज की घोषणा की। उन्होंने कहा कि विभिन्न जारी परियोजनाओं के माध्यम से राज्य में अतिरिक्त 40 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने बिहार के आरा में अनेक विकास परियोजनाओं को लांच किए जाने के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने 11 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए पट्टिकाओं का अनावरण किया। उन्होंने 22 कौशल प्रशिक्षण केन्द्रों का उद्घाटन किया तथा महिलाओं के लिए पटना में स्थापित कि जाने वाले व्यवसायिक प्रशिक्षण संस्थान की आधारशिला रखी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज लांच की गई परियोजनाओं से आने वाले दिनों में बिहार की तस्वीर बदलेगी। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार टुकड़ों में नहीं सोचती।

प्रधानमंत्री ने मेक इन इंडिया कार्यक्रम की चर्चा की और कहा कि विदेशी निवेश के वादे किए जा रहे हैं। उन्होंने इस संबंध में संयुक्त अरब अमीरात सरकार की प्रतिबद्धता का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया की सफलता तथा रोजगार सुनिश्चित करने के लिए कौशल विकास और निरंतर बिजली सप्लाई आवश्यक है। उन्होंने स्टार्ट-अप इंडिया, स्टैंड-अप इंडिया आह्वान की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह एक समग्र विजन है, जिसके साथ सरकार काम कर रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कृषि विकास के लिए किसानों का कल्याण आवश्यक है। उन्होंने बताया कि कृषि मंत्रालय का नया नाम दिया जा रहा है और अब इसका नाम कृषि तथा किसान कल्याण मंत्रालय होगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की प्रगति के लिए भारत के पूर्वी भाग का आगे बढ़ना आवश्यक है।

 

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India services sector PMI improves to 58.5 in January

Media Coverage

India services sector PMI improves to 58.5 in January
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister emphasises the importance of Discipline of Thought and Action through a Sanskrit Subhashitam
February 05, 2026

The Prime Minister, Shri Narendra Modi today emphasized the importance of clarity of thought and resolute action in life, drawing upon ancient wisdom to highlight the perils of indecision and wavering.

The Prime Minister underscored that indecisiveness weakens the mind and leads to distortion of purpose. He noted that once fundamental actions are set in motion, the challenges become deeper and more complex, demanding discipline, unity, and unwavering resolve.

The Prime Minister quoted a Sanskrit Subhashitam on X:

“विकल्पमात्रावस्थाने वैरूप्यं मनसो भवेत्।

पश्चान्मूलक्रियारम्भगम्भीरावर्तदुस्तरः।।”