प्रधानमंत्री मोदी ने इंप्रिंट इंडिया विवरणिका का विमोचन किया
इंप्रिंट इंडिया: आईआईटी और आईआईएससी ने 10 प्रौद्योगिकी डोमेन में इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी की चुनौतियों के हल के लिए रोडमैप विकसित किया
प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र की प्रगति के लिए नवाचार और प्रौद्योगिकी के महत्व पर जोर दिया
उच्च शैक्षिक संस्थानों को शिक्षा में नवाचार को महत्व देना चाहिए: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
ग्लोबल वार्मिंग व अपशिष्ट मूल्यन आदि चुनौतियों का समाधान निकालना भारत के विकास के लिए महत्वपूर्ण: प्रधानमंत्री मोदी
विज्ञान सार्वभौमिक है लेकिन तकनीक स्थानीय होनी चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी
हमारे राष्ट्रपति चलते-फिरते विश्वविद्यालय, वे ज्ञान के सागर हैं: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्रपति भवन में कुलाध्यक्ष सम्मेलन (विजिटर्स कांफ्रेंस) में ‘इम्प्रिंट इंडिया’ विवरणिका जारी की। यह भारत के लिए प्रासंगिक दस प्रौद्योगिकी क्षेत्रों की प्रमुख अभियांत्रिकी और प्रौद्योगिकी संबंधी चुनौतियों से निपटने की योजना तैयार करने के लिए समस्‍त आईआईटी संस्‍थानों एवं आईआईएससी की संयुक्‍त पहल है।

इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने राष्ट्र की प्रगति और विकास के लिए नवाचार और प्रौद्योगिकी के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा संस्थानों को सीखने के लिए नवाचार को प्रमुखता देनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग जैसी चुनौतियों का समाधान खोजना और बर्बादी को धन में परिवर्तित करना, भारत के उभरने की कुंजी है। उन्होंने उच्च शिक्षा संस्थानों से रक्षा विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘विज्ञान सार्वभौमिक है लेकिन तकनीक स्थानीय होनी चाहिए।’ उन्होंने शिक्षा एवं उद्योग जगत की भागीदारी बढ़ाने का भी आह्वान किया।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति की प्रशंसा करते हुए उन्हें ज्ञान का सागर बताया और उच्च शिक्षा की दिशा में उनके प्रयासों की सराहना की।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India’s Agricultural Transformation: How India’s Agri sector transformed over the last decade

Media Coverage

India’s Agricultural Transformation: How India’s Agri sector transformed over the last decade
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आर्मेनिया के संसदीय चुनावों में सिविल कॉन्ट्रैक्ट पार्टी की जीत पर श्री निकोल पाशिन्यान को बधाई दी
June 08, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज आर्मेनिया के संसदीय चुनावों में सिविल कॉन्ट्रैक्ट पार्टी की शानदार जीत पर श्री निकोल पाशिन्यान को बधाई दी। श्री मोदी ने कहा कि नया जनादेश श्री पाशिन्यान के नेतृत्व और भविष्य दृष्टि के प्रति आर्मेनिया के लोगों के अटूट विश्वास और भरोसे को दर्शाता है।

श्री मोदी ने कहा कि वे भारत और आर्मेनिया के बीच सौहार्दपूर्ण और ऐतिहासिक संबंधों तथा सहयोग को और अधिक प्रगाढ़ बनाने के लिए श्री पाशिन्यान के साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हैं।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट किया:

"संसदीय चुनावों में सिविल कॉन्ट्रैक्ट पार्टी की शानदार जीत पर श्री निकोल पाशिन्यान को बधाई। नया जनादेश आपके नेतृत्व और भविष्य दृष्टि में आर्मेनिया की जनता के अटूट विश्वास और भरोसे को दर्शाता है। मैं भारत और आर्मेनिया के बीच सौहार्दपूर्ण और ऐतिहासिक मैत्री तथा सहयोग संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ बनाने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हूं।

@NikolPashinyan"