प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज कहा कि केन्‍द्र सरकार और 29 राज्‍य सरकारें ‘टीम इंडिया’ के 30 स्‍तंभ हैं, जो भारत को उच्‍च शिखर पर ले जाएंगे। बर्नपुर में 2.5 मीट्रिक टन के आईआईएससीओ (इस्‍को) इस्‍पात संयंत्र को राष्‍ट्र को समर्पित करने के बाद, एक व्‍यापक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने एनआईटीआई आयोग की स्‍थापना और 14वें वित्‍त आयोग की सिफारिशों की स्‍वीकृति के माध्‍यम से राज्‍यों को अतिरिक्‍त राजस्‍व के हस्‍तांरण सहित हाल के महीनों में सहयोगी संघवाद के विभिन्‍न उदाहरणों का उल्‍लेख किया।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘कोई इसको कहें, कोई उसको कहे’’, लेकिन आज का अवसर तो हम सबको गौरवान्वित करने वाला है।



प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और बांग्‍लादेश के बीच दशकों पुराने भूमि सीमा मुद्दे का ‘टीम इंडिया’ की सहज भावना से सफलतापूर्वक समाधान निकाल लिया गया है, क्‍योंकि सभी राज्‍य सरकारें और राजनीतिक दल इस मुद्दे के समाधान के लिए एक साथ आ गए थे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह समय भारत के आर्थिक और सामाजिक असंतुलन के साथ भौगोलिक असंतुलन के मुद्दे को हल करने का भी है। उन्‍होंने कहा कि पश्चिमी भारत के विकास के साथ-साथ पूर्वी भारत का भी त्‍वरित विकास होना चाहिए और इसके लिए बंगाल का विकास आवश्‍यक है।



प्रधानमंत्री ने कहा कि खनिज समृद्ध जिलों में गरीबों के कल्‍याण और प्रगति में तेजी लाने के लिए ‘’जिला खनिज प्रतिष्‍ठानों’’ का गठन किया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि एक वर्ष के भीतर उदासी का माहौल बदल चुका है और अब अंतर्राष्‍ट्रीय रेटिंग एजेंसियां भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्‍यवस्‍थाओं में से एक मानने पर सहमत हैं।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
From 17,000 Violent Incidents To Bastar Olympics: How PM Modi Got The Maoists To Turn In

Media Coverage

From 17,000 Violent Incidents To Bastar Olympics: How PM Modi Got The Maoists To Turn In
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को कतर के अमीर ने टेलीफोन कॉल किया
June 23, 2026
कतर के अमीर ने कतर में हुई एक दुर्घटना में भारतीय नागरिकों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया
प्रधानमंत्री ने कतर के अमीर को धन्यवाद दिया और घायलों को तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए उनका आभार व्यक्त किया
दोनों नेताओं ने अपने नागरिकों के कल्याण और सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई
प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया में शांति प्रयासों में कतर के सकारात्मक योगदान के लिए सराहना व्यक्त की
दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग का विस्तार करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को आज कतर के अमीर, महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल-थानी का टेलीफोन कॉल आया।

कतर के अमीर ने 21 जून को कतर के रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी में हुई दुर्घटना में भारतीय नागरिकों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

प्रधानमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त के लिए कतर के अमीर को धन्यवाद दिया और घायलों को तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

दोनों नेताओं ने अपने नागरिकों के कल्याण और सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और एक-दूसरे के प्रति अपना सहयोग और एकजुटता को फिर से व्यक्त किया।

पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा करते हुए, प्रधानमंत्री ने शांति प्रयासों में कतर के सकारात्मक योगदान की सराहना की और उम्मीद जताई कि इन प्रयासों से क्षेत्र में स्थायी शांति और स्थिरता आएगी।

दोनों नेताओं ने सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग का विस्तार करने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।

दोनों नेताओं ने नियमित रूप से संपर्क में बने रहने पर सहमति जताई।