हमारी सरकार सुनिश्चित कर रही है कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ सस्ती हों और सभी के लिए उपलब्ध हों: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि एनडीए सरकार प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

ट्वीट्स के माध्यम से प्रधानमंत्री ने कहा, “विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मैं सभी के बेहतर स्वास्थ्य की कामना करता हूं ताकि आपको अपने सपनों को पूरा करने का अवसर मिले। जब स्वास्थ्य सेवाओं की बात आती है, तो हमारी सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ सस्ती हों और सभी के लिए उपलब्ध हों।” 

प्रधानमंत्री ने हाल ही में पारित राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति का भी उल्लेख किया। उन्होंने मार्च 2017 के अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम की एक ऑडियो क्लिपिंग भी शेयर की जिसमें उन्होंने अवसाद के बारे में विस्तार से बात की थी। 

प्रधानमंत्री ने आज ट्वीट करते हुए लिखा, “विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मैं सभी के बेहतर स्वास्थ्य की कामना करता हूं ताकि आपको अपने सपनों को पूरा करने का अवसर मिले। जब स्वास्थ्य सेवाओं की बात आती है, तो हमारी सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ सस्ती हों और सभी के लिए उपलब्ध हों।” 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
PM Modi announces free online coaching for competitive exams in Independence Day speech

Media Coverage

PM Modi announces free online coaching for competitive exams in Independence Day speech
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने पारसी नववर्ष के शुभारंभ पर शुभकामनाएं दीं
August 15, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज पारसी नववर्ष के शुभारंभ पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में पारसी समुदाय के उल्लेखनीय योगदान ने हमारे राष्ट्र को अनगिनत तरीकों से समृद्ध किया है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा:

“पारसी नववर्ष के शुभारंभ पर शुभकामनाएं। विभिन्न क्षेत्रों में पारसी समुदाय के उल्लेखनीय योगदान ने हमारे राष्ट्र को अनगिनत तरीकों से समृद्ध किया है। आने वाला वर्ष सभी के लिए शांति, आनंद, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य से परिपूर्ण हो।

नवरोज़ मुबारक!”