प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रगति की सातवीं बैठक की अध्यक्षता की
प्रधानमंत्री मोदी ने जन-धन खातों से संबंधित शिकायतों की समीक्षा की
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता और साफ़-सफ़ाई से संबंधित शिकायतों की समीक्षा की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने की प्रगति की समीक्षा की
प्रधानमंत्री मोदी ने राजमार्ग, रेलवे, हवाई अड्डे, बिजली, कोयला आदि क्षेत्रों में विभिन्न बुनियादी ढांचा संबंधी परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आधार कार्ड नामांकन की प्रगति की समीक्षा की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ‘प्रगति’ के माध्यम से अपनी सातवीं वार्ता की अध्यक्षता की। ‘प्रगति’ सक्रिय शासन और समयबद्ध कार्यान्वयन के लिए आईसीटी आधारित बहुविध मंच है।

आज अपनी समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री जन धन योजना से संबंधित शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने जन धन खातों के माध्यम से जनता को उपलब्ध लाभों के बारे में, विशेष रूप से मोबाइल फोन के माध्यम से लोगों को शिक्षित बनाने के लिए जागरूकता अभियान शुरू करने का निर्देश दिया।

प्रधानमंत्री ने रेलों में, विशेष रूप से सफाई से संबंधित मुद्दों के बारे में शिकायतों की समीक्षा की उन्हें रेलवे स्टेशनों और रेलगाड़ियों में सफाई सुनिश्चित करने के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में जानकारी दी गई।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने के कार्य में हुई प्रगति की भी समीक्षा की। यह जोर देते हुए कि राष्ट्रीय सुरक्षा के किसी मुद्दे पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता, उन्होंने बांग्लादेश से लगती हुई सीमा वाले पांच राज्यों के मुख्य सचिवों से इस परियोनजा को जल्दी से जल्दी पूरा करने हेतु कार्य करने के लिए कहा।

प्रधानमंत्री ने राजमार्ग, रेल, विद्युत, कोयला और जम्मू-कश्मीर, असम, अरुणाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, छत्तीसगढ़ और गोवा सहित अनेक राज्यों में फैले विमानपत्तन क्षेत्रों में बुनियादी ढ़ांचे की परियोजनाओं की प्रगति के बारे में अद्यतन जानकारी मांगी। उन्हें भूटान में तीन जल विद्युत परियोजनाओं के बारे में अवगत कराया गया।

प्रधानमंत्री ने आधार कार्ड नामांकन की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी मुख्य सचिवों से जन धन खातों और आधार कार्डों की कार्यप्रणाली के माध्यम से संभव सीमा तक लाभ उपलब्ध कराने के बारे में कार्य करने के लिए कहा ताकि भ्रष्टाचार कम किया जा सके और लोगों को अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो सके।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Strengthening India’s path to power leadership: How India is energising a new growth story - By Shri Manohar Lal, Union Minister of Power

Media Coverage

Strengthening India’s path to power leadership: How India is energising a new growth story - By Shri Manohar Lal, Union Minister of Power
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
मध्य प्रदेश के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की
March 18, 2026

मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने X पर पोस्ट में कहा:

“मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल ने प्रधानमंत्री @narendramodi से मुलाकात की।

@GovernorMP”