प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज राष्‍ट्रपति जी जिंनपिंग को 1957 में गुजरात के बडनगर से 80 किमी. पूर्व में देव-नी-मोरी में तीसरी-चौथी शताब्‍दी के स्‍तूप की खुदाई में प्राप्‍त पत्‍थर की बौद्ध अवशेष मंजूषा की प्रतिकृति तथा भगवान बुद्ध की पत्‍थर की प्रतिमा भेंट की। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने बडनगर में खुदाई के पुरातात्विक चित्र भी दिए। 641एडी के लगभग चीनी यात्री ह्वेनसांग ने बडनगर की भी यात्रा की थी। ह्वेनसांग ने अपने लेखों में इसे आनंदपुर बताया है और हाल की खुदाई से बडनगर में दूसरी शताब्‍दी एडी में बौद्ध केंद्रों के फलने-फूलने के साक्ष्‍य मिले हैं। प्रधानमंत्री जाइंट वाइल्‍ड गुज पैगोडा देखने गए। इसी स्‍थान पर ह्वेनसांग ने भारत से चीन लाए गए सूत्रों का वर्षों तक अनुवाद किया था।

बडनगर में हाल की खुदाई में जले हुए ईंट के ढांचे मिले हैं। विशेष योजना तथा प्राचीन सामग्रियों के आधार पर इस ढांचे की पहचान बौद्ध विहार के रूप में की गई। यहां प्राप्‍त प्राचीन सामग्रियों में दूसरी शताब्‍दी एडी का लाल बलुआ पत्‍थर का बुद्ध का टूटा हुआ सिर, पैर निशान का ताबीज तथा अर्धचंद्राकार पत्‍थर की तश्‍तरी जिस पर बंदर द्वारा बुद्ध को शहद परोसना दिखाया गया है।

ह्वेनसांग ने अपने लेखों में बडनगर को पश्चिम भारत का महत्‍वपूर्ण बौद्ध शिक्षा केंद्र मानते हुए दर्ज किया है कि बडनगर में सम्मितिया धारा के एक हजार भिक्षु 10 बौद्ध विहारों में रहते थे। प्राचीन समय में बडनगर ऐसे रणनीतिक स्‍थान पर था जहां से दो प्राचीन व्‍यापार मार्ग एक दूसरे को पार करते थे। एक व्‍यापार मार्ग मध्‍य भारत से सिंध तथा उसके आगे तक का था जबकि दूसरा मार्ग गुजरात तट के बंदरगाह शहरों से राजस्‍थान तथा उत्तर भारत तक था। इसलिए बडनगर इन दोनों मार्गों के बने रहने तक अपार अवसरों का नगर रहा होगा।

 

उत्खनन से मिले मठ का विहंगम दृश्य

 

मठ के पास मनोकामना पूरी करने वाला स्तूप

 

 

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Number of Indian women with digital access doubled since 2021: Survey

Media Coverage

Number of Indian women with digital access doubled since 2021: Survey
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गोवा राज्य के स्थापना दिवस पर गोवा वासियों को बधाई दी
May 30, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज गोवा राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर गोवा वासियों को बधाई दी।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि गोवा अपनी जीवंत संस्कृति, समृद्ध विरासत, प्राकृतिक सुंदरता और सौहार्दपूर्ण एवं मिलनसार लोगों के लिए जाना जाता है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि यह अवसर उन सभी लोगों को कृतज्ञता के साथ याद करने का है, जिन्होंने गोवा की प्रगति और पहचान के लिए अथक परिश्रम किया है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आशा व्यक्त की कि गोवा निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा और 'विकसित भारत' के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रत्येक गोवावासी के अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए भी प्रार्थना की।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर लिखा;

“गोवा राज्य के स्थापना दिवस के विशेष अवसर पर गोवा वासियों को शुभकामनाएं। गोवा अपनी जीवंत संस्कृति, समृद्ध विरासत, प्राकृतिक सुंदरता और मिलनसार लोगों के लिए जाना जाता है। यह दिन उन सभी लोगों को कृतज्ञता के साथ याद करने का भी अवसर है, जिन्होंने इसकी प्रगति और पहचान के लिए अथक परिश्रम किया। आशा है कि गोवा निरंतर समृद्ध होता रहे और 'विकसित भारत' के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहे। मैं हरेक गोवावासी के अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूं।”