प्रधानमंत्री मोदी ने अज्ञात सैनिक के मकबरे आर्लिंग्टन समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की
प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरिक्ष शटलयान कोलंबिया स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की
प्रधानमंत्री भारत को मूर्तियों की वापसी के लिए आयोजित समारोह में शामिल हुए
प्रधानमंत्री ने विभिन्न संस्थानों के थिंक टैंक के साथ बातचीत की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सोमवार की दोपहर वाशिंगटन डीसी पहुंचे। उन्होंने अज्ञात सैनिक के मकबरे आर्लिंग्टन समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की।

उन्होंने अंतरिक्ष शटलयान कोलंबिया स्मारक पर भी पुष्पांजलि अर्पित की। कोलंबिया त्रासदी में मारी गयी अन्तरिक्ष यात्री कल्पना चावला के पति मिस्टर जीन पियरे हैरिसन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर अन्तरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स भी उपस्थित थी।

भारत को मूर्तियों की वापसी के लिए आयोजित समारोह में भी प्रधानमंत्री ने भाग लिया। इस मौके पर अमेरिका की अटॉर्नी जनरल लोरेटा लिंच ने कहा कि भारत को 200 कलाकृतियां लौटने का काम शुरू हो गया है जिसमें से अब तक 12 लौटा भी दी गईं हैं। इस अवसर पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि विरासत देशों के बीच एक महान आवश्यक ताकत हो सकता है।उन्होंने कहा कि कुछ लोग भले ही इन कलाकृतियों को पैसे में तौलते हों पर भारत में हमारे लिए इसका मूल्य इन सबसे से ऊपर है क्योंकि ये हमारी संस्कृति और धरोहर हैं।

 प्रधानमंत्री ने ब्रूकिंग्स इंस्टीट्यूशन, अटलांटिक काउंसिल और कार्नेगी एंडोमेंट फॉर इंटरनेशनल पीस सहित विभिन्न थिंकटैंक्स के साथ बातचीत की।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Jan Dhan deposits cross Rs 3.09 lakh crore

Media Coverage

Jan Dhan deposits cross Rs 3.09 lakh crore
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 24 अप्रैल 2026
April 24, 2026

Made in India, Built for 2047: PM Modi’s Reforms Turning Rural Hope into National Strength