पीएम मोदी ने राष्ट्रीय राजमार्ग कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
बांग्लादेश, भूटान, भारत और नेपाल के बीच बीबीआईएन नेटवर्क से अर्थव्यवस्था और क्षेत्र पर गहरा प्रभाव पड़ेगा: प्रधानमंत्री
पीएम मोदी ने राजमार्गों के किनारे वृक्षारोपण करने की बात कही

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज एक उच्‍च स्‍तरीय बैठक में राष्‍ट्रीय राजमार्ग कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की।

पूर्वोत्‍तर में राजमार्ग निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए प्रधानमंत्री ने अधिकारियों से नई सड़क परियोजनाओं और पास के हवाईअड्डों के बीच बेहतर संपर्क सुनिश्चित करने को कहा। उन्‍होंने कहा कि भारत, बंग्‍लादेश, भूटान और नेपाल के बीच निर्बाध सड़क यातायात के लिए बीबीआईएन समझौता ही क्षेत्र की अर्थव्‍यवस्‍था में सुधार लाने का एकमात्र प्रयास नहीं होगा अपितु इसके लिए यात्रा समय को कम करने के द्वारा पर्यावरणीय संदर्भो से भी लाभ लेना होगा।

उन्‍होंने संबंधित अधिकारियों से सड़क निर्माण की सामाग्री और तकनीकी पक्षों में नवीनता तलाशने की सभी संभावनाओं पर कार्य करने की अपील की। उन्‍होंने उच्‍च स्‍तरीय बंदरगाह संपर्क परियोजनाओं को प्राथमिक आधार पर लेने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री ने सभी राजमार्ग परियोजनाओं में व्‍यापक रूप से पौधारोपण किए जाने का भी आहवान किया।

इस अवसर पर केन्‍द्रीय मंत्री श्री अरूण जेटली और श्री नितिन गडकरी भी उपस्थित थे।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Centre releases Rs 1.09 lakh crore tax devolution; Uttar Pradesh gets biggest share to accelerate development spending

Media Coverage

Centre releases Rs 1.09 lakh crore tax devolution; Uttar Pradesh gets biggest share to accelerate development spending
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
झारखंड के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की
August 03, 2026

झारखंड के राज्यपाल श्री संतोष गंगवार ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पोस्ट में लिखा,

“झारखंड के राज्यपाल श्री @संतोषगंगवार ने प्रधानमंत्री @नरेन्द्रमोदी से मुलाकात की।

@jhar_governor”