प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वरिष्ठ बीजेपी नेता और गोवा एवं सिक्किम के राज्यपाल रहे केदारनाथ साहनी पर लिखी पुस्तक का विमोचन किया। ‘केदारनाथ साहनी स्मृति ग्रंथ’ नाम के इस किताब के विमोचन के दौरान उन्होंने कहा कि केदारनाथ जी बड़े ही सरल व्यक्तित्व के धनी थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि संगठन में कैसे काम करते हैं, अगर ये किसी से सीखना है तो उसकी उत्तम मिसाल साहनी जी थे। यही नहीं कई बार उनसे दूसरे दल भी शासन संबंधी समस्याओं के बारे में चर्चा करते थे। श्री मोदी ने केदारनाथ साहनी के योगदान का जिक्र करते हुए कहा कि जब 1984 में दिल्ली में सिखों का नरसंहार किया जा रहा था, उस समय केदारनाथ जी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सिखों को बचाने का अभूतपूर्व काम किया।

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India's chip dreams get a Rs 1.25 lakh crore push with Semiconductor Mission 2.0

Media Coverage

India's chip dreams get a Rs 1.25 lakh crore push with Semiconductor Mission 2.0
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने सनदी लेखाकार दिवस पर सनदी लेखाकार समुदाय को शुभकामनाएं दीं
July 01, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सनदी लेखाकार दिवस के अवसर पर सनदी लेखाकार समुदाय को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। श्री मोदी ने कहा कि सनदी लेखाकार भारत की आर्थिक यात्रा में लंबे समय से विश्वसनीय भागीदार रहे हैं। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता और पेशेवर उत्कृष्टता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के माध्यम से उन्होंने देश की वित्तीय प्रणालियों को मजबूत किया है, व्यवसायों को सहयोग दिया है, उद्यमिता को प्रोत्साहित किया है और निवेशकों में विश्वास जगाया है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट में लिखा :

सनदी लेखाकार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं, सनदी लेखाकार समुदाय के सभी सदस्यों को बधाई। वे भारत की आर्थिक यात्रा में लंबे समय से विश्वसनीय भागीदार रहे हैं। पारदर्शिता और पेशेवर उत्कृष्टता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के माध्यम से वे हमारी वित्तीय प्रणालियों को मजबूत करते हैं, व्यवसायों को सहयोग प्रदान करते हैं, उद्यमिता को प्रोत्साहित करते हैं और निवेशकों में विश्वास जगाते हैं। उनकी विशेषज्ञता आर्थिक विकास और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देती है। जैसे-जैसे हम विकसित भारत के पथ पर अग्रसर हो रहे हैं, उनके प्रयास एक ऐसा वातावरण बनाने में सहायक हैं जहां उद्यम फल-फूल सकें और सभी के लिए अवसर बढ़ सकें।