प्रधानमंत्री मोदी ने आकाशवाणी द्वारा निर्मित डिजिटल सीडी के सेट के रूप में रामचरितमानस का डिजिटल संस्करण जारी किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामचरितमानस को महान महाकाव्य बताया जिसमें “भारत का सार” निहित है
भारतीयों ने दुनिया के विभिन्न भागों की यात्रा की लेकिन रामचरितमानस के माध्यम से भारत के साथ अपना संपर्क बनाये रखा: मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को एकजुट करने और भारत में जागरूकता और जानकारी के प्रसार में आकाशवाणी की भूमिका की सराहना की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज रामचरितमानस का डिजिटल संस्‍करण, आकाशवाणी द्वारा निर्मित डिजिटल सीडी का सेट जारी किया।

इस संगीतमय प्रस्‍तुति में योगदान देने वाले कलाकारों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्‍होंने न सिर्फ संगीत साधना की है, अपितु संस्‍कृति साधना और संस्‍कार साधना भी की है।

प्रधानमंत्री ने रामचरितमानस को एक महान महाकाव्‍य करार दिया, जिसमें ‘भारत का सार’ समाहित है। उन्‍होंने इस बात का उल्‍लेख किया कि किस प्रकार मॉरिशस जैसे दुनिया के विभिन्‍न हिस्‍सों की यात्रा करने वाले भारतीयों ने कई पीढि़यों से रामचरितमानस के माध्‍यम से भारत के साथ संपर्क बनाए रखा है।

प्रधानमंत्री ने लोगों को आपस में जोड़ने और भारत में जागरूकता और सूचना का प्रसार करने में आकाशवाणी द्वारा निभायी जाने वाली भूमिका की सराहना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्‍हें बताया गया है कि आकाशवाणी के पास देश भर के विभिन्‍न कलाकारों की 9 लाख घंटों से ज्‍यादा की ऑडियो रिकॉर्डिंग्‍स हैं। उन्‍होंने कहा कि यह एक अमूल्‍य संग्रह है, जिसका समृद्धि के लिए विस्‍तार से प्रले‍खन किया जाना चाहिए।

इस अवसर पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अरूण जेटली और प्रसार भारती बोर्ड के अध्‍यक्ष श्री सूर्य प्रकाश भी उपस्थित थे।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
EU Firms Generate 186 Billion Euros In India, Support 6 Million Jobs: Report

Media Coverage

EU Firms Generate 186 Billion Euros In India, Support 6 Million Jobs: Report
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 8 मई 2026
May 08, 2026

Nari Shakti to National Security: One Vision, a Thousand Victories Under PM Modi