"Calls for extensive involvement of youth in defence research activities to ensure India remains at the forefront of defence technology"
"Asks DRDO to engage in a big way with youth and soldiers, for value addition."
"PM congratulates defence scientists – compares their efforts with Rishi Mann – the mind of a sage."

रक्षा प्रौद्योगिकी में आगे रहने के लिए रक्षा अनुसंधान गतिविधियों में युवाओं की सहभागिता बढ़ाने का आह्वान।

मूल्‍य-संवर्द्धन के लिए बड़े पैमाने पर डीआरडीओ को युवाओं और सैनिकों से जुड़ने को कहा।

प्रधानमंत्री ने रक्षा वैज्ञानिकों को बधाई दी – उनके प्रयासों की ऋषि मन से तुलना की।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा अनुसंधान संबंधी गतिविधियों में युवाओं की बड़े पैमाने पर सहभागिता का आह्वान किया, ताकि भारत इस क्षेत्र में वैश्‍विक प्रौद्योगिकी उन्‍नयन में अग्रणी स्‍थान कायम रख सके।

684 DRDO 1

आज राजधानी में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) पुरस्‍कार वितरित करने के पश्‍चात वरिष्‍ठ एवं विख्‍यात रक्षा वैज्ञानिकों एवं सशस्‍त्र सेनाओं के वरिष्‍ठ अधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने सुझाव दिया कि कम-से-कम पांच डीआरडीओ प्रयोगशालाओं को 35 वर्ष तक की आयु के युवा वैज्ञानिकों में से नवोन्‍मेष अनुसंधान के लिए चुना जाना चाहिए। प्रधानमंत्री ने रक्षा उत्‍पादों में प्रौद्योगिकी को विश्‍व स्‍तरीय बनाने के लिए रक्षा कार्यक्रमों में तेजी लाने की अपील की। प्रधानमंत्री ने वैश्‍विक रक्षा समुदाय के लिए डीआरडीओ के पूर्व-आंकलन एवं तद्नुरूप एजेंडा तय करने के लिए काम करने को कहा।

पुरस्‍कृत वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने वैज्ञानिकों के प्रयासों की तुलना प्राचीन ऋषियों से की, जिन्‍होंने वेदों की रचना की थी। उन्‍होंने कहा कि इस संवेदनशील क्षेत्र में हमारे वैज्ञानिक जिस निष्‍ठा से काम करते हैं, उससे हमें ‘’ऋषि-मन’’ की अनुभूति होती है।

684 DRDO 2प्रधानमंत्री ने डीआरडीओ को अपने उत्‍पादों के अंतिम उपभोगता, यानि सैनिकों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्‍होंने कहा कि एक सैनिक रक्षा प्रौद्योगिकी में अनेक व्‍यावहारिक नवोन्‍मेषी सुझाव दे सकता है। श्री नरेंद्र मोदी ने प्रश्‍न उठाया कि क्‍या “15 वर्ष तक सैनिक के लिए उत्‍पाद विकसित करने वाले ऋषि से सैनिक कभी मिला है?”

684 - award 1 684 - award 2 684 - award 3 684 - award 4श्री नरेंद्र मोदी ने डीआरडीओ का यह भी आह्वान किया कि वे एक पीढी से अगली पीढी तक मानव मूल्‍यों एवं विचारों के आदान-प्रदान अर्थात् ‘’संस्‍कार संक्रमण’’ के लिए चयनित विश्‍वविद्यालयों के साथ सक्रियता से जुड़ें।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
'Bharat Innovates' Bridge Between India’s Talented Youth And European Expertise: PM Modi

Media Coverage

'Bharat Innovates' Bridge Between India’s Talented Youth And European Expertise: PM Modi
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister shares Sanskrit Subhashitam highlighting the role of diversity in innovation and entrepreneurship
June 15, 2026

The Prime Minister, Shri Narendra Modi said that in the fields of innovation and entrepreneurship, every individual has a distinct way of thinking and a unique creative vision, and it is this diversity that gives rise to new possibilities. He noted that just as every source of water has a different taste, every talent possesses its own unique identity and contribution. The Prime Minister added that innovation and progress become possible through the convergence of diverse ideas and capabilities.

The Prime Minister shared a Sanskrit Subhashitam-

“पिण्डे पिण्डे मतिर्भिन्ना कुण्डे कुण्डे नवं पयः।

जातौ जातौ नवाचाराः नवा वाणी मुखे मुखे॥”

The Subhashitam conveys that in the field of innovation and enterprise, each person has a different way of thinking and a unique creative vision, and this diversity gives rise to new possibilities. Just as the taste of water differs from one source to another, every talent has its own distinct identity and contribution. It is through the combination of these different ideas and abilities that innovation and progress become possible.

The Prime Minister wrote on X;

“पिण्डे पिण्डे मतिर्भिन्ना कुण्डे कुण्डे नवं पयः।

जातौ जातौ नवाचाराः नवा वाणी मुखे मुखे॥”