प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज कहा कि भारतीय रेलवे की तरह विशाल डाक नेटवर्क भी भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था के विकास को नई रफ्तार दे सकता है। डाक नेटवर्क से फायदा उठाने पर गठित कार्यदल द्वारा रिपोर्ट पेश किए जाने के दौरान प्रधानमंत्री ने इस आशय की टिप्‍पणी की। इस रिपोर्ट के विभिन्‍न पहलुओं पर आरंभिक चर्चा के बाद प्रधानमंत्री ने निर्देश दिया कि कम-से-कम समय में कार्यदल की सिफारिशों का विस्‍तृत अध्‍ययन सुनिश्‍चित किया जाए, ताकि इस दिशा में आवश्‍यक कदम उठाने का सिलसिला शुरू किया जा सके।

684-CROP-Presentation report post office  (3)

प्रधानमंत्री ने कहा कि शिक्षक के साथ-साथ डाकिया भी ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वाधिक सम्‍मानित सरकारी कर्मचारी होता है।

684-CROP-Presentation report post office  (2)

प्रधानमंत्री ने कहा कि डाक विभाग की विशाल परिसम्‍पत्‍तियां देश भर में फैली हुई हैं। लोगों के हित में इन परिसम्‍पत्‍तियों के समुचित इस्‍तेमाल के तरीके ढूंढे जाने चाहिए। उन्‍होंने कहा कि लोगों को विभिन्‍न सेवाएं सुलभ कराने और उन्‍हें महत्‍वपूर्ण सरकारी सूचनाओं से अवगत कराने में ग्रामीण क्षेत्रों में स्‍थित डाकघरों का इस्‍तेमाल किया जाना चाहिए।

684-CROP-Presentation report post office  (1)

संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री रवि शंकर प्रसाद इस मौके पर उपस्‍थित थे। कार्यदल की ओर से इसके चेयरमैन श्री टी.एस.आर. सुब्रमण्‍यन द्वारा इस बारे में प्रस्‍तुति दी गई।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Stranded in Tehran, 50 Iranian Sikhs return safely to India

Media Coverage

Stranded in Tehran, 50 Iranian Sikhs return safely to India
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी श्री पिंगली वेंकैया की 150वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
August 02, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी श्री पिंगली वेंकैया की 150वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री पिंगली वेंकैया को राष्ट्र को तिरंगा प्रदान करने में उनकी अमूल्य भूमिका के लिए स्मरण किया और कहा कि उनके प्रयास आज भी लोगों को समर्पण एवं देशभक्ति की भावना के साथ देश की सेवा करने के लिए प्रेरित करते हैं।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि तिरंगा प्रत्येक भारतीय के हृदय को अपार गर्व से भर देता है और राष्ट्र निर्माण की दिशा में कार्य करने के लिए पूरे देश को प्रेरित करता है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर लिखा;

"श्री पिंगली वेंकैया जी की 150वीं जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। हमारे राष्ट्र को तिरंगा प्रदान करने में उनकी अमूल्य भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी। उनके प्रयास सदैव लोगों को समर्पण और देशभक्ति की भावना के साथ मातृभूमि की सेवा करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।"

तिरंगा हरेक भारतीय के हृदय को अपार गर्व से भर देता है और हमें राष्ट्र निर्माण की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।