पूर्व विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्‍वराज के निधन पर शोक व्‍यक्‍त करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि आज भारतीय राजनीति का एक शानदार अध्‍याय समाप्‍त हो गया है। भारत एक ओजस्‍वी नेता के दु:खद निधन पर शोक व्‍यक्‍त करता है, जिसने अपना जीवन सार्वजनिक सेवा और गरीबों का जीवन बेहतर बनाने के लिए समर्पित कर दिया। सुषमा स्‍वराज जी अपने किस्‍म की एक नेता रही हैं और करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत रही हैं।

श्रीमती सुषमा स्‍वराज एक प्रबुद्ध वक्‍ता और उत्‍कृ‍ष्‍ट सांसद थीं। उन्‍होंने हमेशा प्रशंसा और सम्‍मान अर्जित किया। भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और हितों के मामलों के बारे में उन्‍होंने कभी कोई समझौता नहीं किया। उन्‍होंने बीजेपी पार्टी की प्रगति में बहुत महत्‍वपूर्ण योगदान दिया है। वे एक अच्‍छी प्रशासक रही हैं और उन्‍होंने जिस भी मंत्रालय को संभाला उसमें उच्‍च मानक स्‍थापित किए हैं। विभिन्‍न देशों के साथ भारत के संबंधों को बेहतर बनाने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई। एक मंत्री के रूप में हमने कई बार उनकी सहृदयता को देखा है। उन्‍होंने दुनिया के किसी भी हिस्‍से में संकट में फंसे भारतीयों की मदद करने में कभी कसर नहीं छोड़ी। प्रधानमंत्री ने कहा, मैं पिछले पांच वर्षों में एक विदेश मंत्री के रूप में सुषमा जी द्वारा किए गए अथक परिश्रम के तौर-तरीकों को कभी नहीं भूल सकता। जब उनका स्‍वास्‍थ्‍य ठीक नहीं था, तब भी अपने काम के प्रति न्‍याय करने के लिए उन्‍होंने हर संभव कोशिश की और हमेशा अपने मंत्रालय के मामलों को अद्यतन रखा।

उनकी भावनाएं और प्रति‍बद्धता बेमिसाल रही। सुषमा जी का निधन उनकी व्‍यक्तिगत हानि है। उन्‍हें भारत के लिए किए गए हर काम के लिए हमेशा याद‍ किया जाएगा। मैं संकट की इस घड़ी में उनके परिवार, समर्थकों और प्रशंसकों के साथ संवेदना व्‍यक्‍त करता हूं। ओम शांति !

पूर्व विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्‍वराज का कल रात नई दिल्‍ली में निधन हो गया था।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India Post posts Rs 15,296 crore revenue in FY26, up 16%: Scindia

Media Coverage

India Post posts Rs 15,296 crore revenue in FY26, up 16%: Scindia
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने आदि शंकराचार्य को श्रद्धांजलि अर्पित की
April 21, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारत के महानतम आध्यात्मिक गुरुओं में से एके आदि शंकराचार्य को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा है कि उनके गंभीरतापूर्ण उपदेश, विचार और अद्वैत वेदांत का दर्शन विश्व स्तर पर अनगिनत लोगों का मार्गदर्शन करते आ रहे हैं। आध्यात्मिक चिंतन को पुनर्जीवित करने और देश भर में आध्यात्मिक केंद्र स्थापित करने के उनके प्रयास प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। श्री मोदी ने यह भी कहा कि "उनका ज्ञान हमारे मार्ग को प्रकाशित करता रहेगा और सत्य, करुणा तथा सामूहिक कल्याण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करेगा।"

प्रधानमंत्री ने एक्स पर किए गए पोस्ट में लिखा है:

भारत के महानतम आध्यात्मिक गुरुओं में से एक आदि शंकराचार्य की जयंती के पावन अवसर पर मैं उनको श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा हूं। उनके गंभीरतापूर्ण उपदेश, विचार और अद्वैत वेदांत का दर्शन विश्व भर में अनगिनत लोगों का मार्गदर्शन करते आ रहे हैं। उन्होंने सद्भावना, अनुशासन और सभी के अस्तित्व की एकात्मकता पर बल दिया। आध्यात्मिक चिंतन को पुनर्जीवित करने और देश भर में आध्यात्मिक केंद्र स्थापित करने के उनके प्रयास प्रेरणा के स्रोत बने हुए हैं। उनका ज्ञान हमारे मार्ग को प्रकाशित करता रहेगा और सत्य, करुणा तथा सामूहिक कल्याण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करेगा।