भारत को गर्व है कि छत्रपति शिवाजी जैसे पराक्रमी और महान व्यक्ति ने हमारी धरती पर जन्म लिया: प्रधानमंत्री 
शिवाजी महाराज के लिए उनकी प्रजा की भलाई सर्वोपरि थी। असाधारण प्रशासनिक कौशल के साथ वह एक आदर्श शासक थे: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयन्‍ती पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

अपने संदेश में उन्‍होंने कहा है कि : - ‘‘छत्रपति शिवाजी महाराज की जयन्‍ती पर मैं उन्‍हें नमन करता हूं। उनके जैसा वीर और महान आत्‍मा ने भारत की भूमि पर जन्‍म लिया, इस पर भारत को गर्व है।

शिवाजी महाराज ने लोगों की बेहतरी को सर्वोपरि रखा। वे एक आदर्श शासक थे और उनकी प्रशासनिक दक्षता असाधारण थी।

हम शिवाजी महाराज के आदर्शों को पूरा करने के लिए अनथक रूप से काम कर रहे हैं और ऐसा भारत बनाना चाहते हैं, जिस पर उन्‍हें गर्व हो।

 ‘‘हाल में मुझे अरब सागर के पास शिवाजी महाराज की प्रतिमा के कार्यक्रम में भाग लेने का सौभाग्‍य प्राप्‍त हुआ। मैं उस अवसर को सदैव याद रखूंगा।’’ 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
PM Modi becomes first world leader to cross 100 million Instagram followers

Media Coverage

PM Modi becomes first world leader to cross 100 million Instagram followers
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने वीर सावरकर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
February 26, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज महान क्रांतिकारी वीर सावरकर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि उन्होंने अपना जीवन देश को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराने के लिए समर्पित कर दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि वीर सावरकर जी का व्यक्तित्व और कार्य हर पीढ़ी को राष्ट्रीय सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर लिखा:

महान क्रांतिकारी वीर सावरकर जी को उनकी पुण्यतिथि पर सादर नमन। देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व हर पीढ़ी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।