""This is a Budget that converts hopes and aspirations of the people into trust
""The Budget will give an impetus to Jan Bhagidari (people’s participation) and Jan Shakti (people's power)""
""We are going in the right direction to overcome challenges faced in last decade""
"PM congratulates Finance Minister Shri Arun Jaitley on presenting his maiden Budget"

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय बजट को लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं को विश्‍वास में बदलने वाला बताया है। उन्‍होंने विश्‍वास जताया कि यह बजट भारत के लिए प्रगति की नई ऊंचाइयों को छूने वाला है तथा समाज के गरीब तथा दलितों के लिए आशा की नई किरण लेकर आया है।

केंद्रीय वित्‍त मंत्री श्री अरुण जेटली को उनके प्रथम बजट पर बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि बजट से जन भागीदारी तथा जनशक्ति को प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने बजट को नवीनतम प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से निर्देशित भारत को कौशलयुक्त और डिजिटल बनाने का एक प्रयास बताया।

उन्‍होंने कहा कि कि मरणासन्‍न अर्थव्‍यवस्‍था के लिएयह बजट संजीवनी (नया जीवन) के रूप में तथा पंक्ति में खड़े हुए आखिरी व्‍यक्ति के लिए यह अरुणोदय का संकेत लेकर आया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि विकास व्‍यापक (समावेशक, सार्वदेशक, सर्वस्‍पर्शी) होना चाहिए तथा देश के उन भागों तक भी इसकी पहुंच होनी चाहिए जो कि अभी तक अविकसित रहे हैं।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Small towns emerge big growth driver for connected TV in India

Media Coverage

Small towns emerge big growth driver for connected TV in India
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने जाम्बिया के राष्ट्रपति के रूप में दोबारा निर्वाचित होने पर महामहिम राष्ट्रपति हाकाइंडे हिचिलेमा को बधाई दी
August 20, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महामहिम राष्ट्रपति हाकाइंडे हिचिलेमा को जाम्बिया के राष्ट्रपति के रूप में पुन: निर्वाचित होने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत जाम्बिया के साथ अपने बहुआयामी सहयोग को बहुत महत्व देता है।

श्री मोदी ने राष्ट्रपति हाकाइंडे हिचिलेमा के नेतृत्व में भारत और जाम्बिया के बीच संबंधों को और मजबूत करने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने की इच्छा व्यक्त की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट में कहा;

“राष्ट्रपति हाकाइंडे हिचिलेमा को ज़ाम्बिया के राष्ट्रपति के रूप में दोबारा चुने जाने पर बहुत-बहुत बधाई।

भारत जाम्बिया के साथ अपने बहुआयामी सहयोग को बहुत महत्व देता है और मैं उनके नेतृत्व में हमारे आपसी संबंधों को और मजबूत करने के लिए साथ मिलकर काम करने के प्रति आशान्वित हूँ।

@HHichilema”