प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान के तेहरान स्थित गुरुद्वारा का दौरा किया
प्रधानमंत्री ने नई पीढ़ी के लिए भारतीय परंपरा और समृद्ध विरासत को बचाए रखने के लिए सिख समुदाय की सराहना की
भारतीय वसुधैव कुटुंबकम में विश्वास रखते हैं- पूरा विश्व हमारा परिवार है और इसलिए हम सभी के साथ आसानी से घुलमिल जाते हैं: प्रधानमंत्री
गुरू गोविंद सिंह की 350वीं जयंती भारत और दुनिया के सभी हिस्सों में मनाई जाएगी: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने शाम को तेहरान पहुंचने के तुरंत बाद शाम में भाई गंगा सिंह सभा गुरुद्वारा में गुरु ग्रंथ साहिब के सामने मत्था टेका। उन्हें इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधन समिति की ओर से सरोपा और तलवार भेंट की गई। गुरुद्वारा में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने नई पीढ़ी के लिए भारतीय परंपरा और समृद्ध विरासत को बचाए रखने के लिए सिख समुदाय की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारतीय वसुधैव कुटुंबकम में विश्वास रखते हैं- पूरा विश्व ही हमारा परिवार है, और इसलिए सभी के साथ आसानी से घुलमिल जाते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि गुरू गोविंद सिंह के 350वीं जयंती भारत और दुनिया के सभी हिस्सों में मनायी जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके जरिए युवा पीढ़ी को बड़े पैमाने पर हमारे गुरुओं की शहादत और गुरू ग्रंथ साहिब के बारे में जानकारी देने के साथ ही जागरुक किया जाएगा।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Freed Banks From NPA Illness': PM Modi Discusses Reforms, Economy, Trade Deals, World Order

Media Coverage

Freed Banks From NPA Illness': PM Modi Discusses Reforms, Economy, Trade Deals, World Order
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्र सेवा के आशीर्वाद की प्रार्थना करते हुए एक संस्कृत सुभाषित साझा किया
February 06, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा का उल्लेख करते हुए एक प्रार्थना का संदर्भ दिया, जो राष्ट्र की स्वास्थ्य, दीर्घायु और सेवा के प्रति समर्पण की सामूहिक आकांक्षा को दर्शाती है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह भारत की सांस्कृतिक विरासत की उस भावना को दर्शाता करता है, जिसमें धरती के प्रति आदर, लोक कल्याण के प्रति समर्पण और सेवा का भाव राष्ट्रीय विकास के मूल स्तंभ बने हुए हैं।

प्रधानमंत्री ने प्राचीन संस्कृत श्लोक का हवाला देते हुए लिखा:

“उपस्थास्ते अनमीवा अयक्ष्मा अस्मभ्यं सन्तु पृथिवि प्रसूताः।

दीर्घं न आयुः प्रतिबुध्यमाना वयं तुभ्यं बलिहृतः स्याम॥”