प्रगति: आयकर प्रशासन से संबंधित शिकायतों और समाधान की दिशा में प्रधानमंत्री मोदी ने प्रगति की समीक्षा की।
प्रगति: प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना के क्रियान्वयन की दिशा में प्रधानमंत्री मोदी ने प्रगति की समीक्षा की।
प्रगति: सड़क, रेलवे और ऊर्जा क्षेत्र के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में प्रधानमंत्री मोदी ने प्रगति की समीक्षा की।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने “प्रगति” के माध्यम से 15वें विचार-विमर्श की अध्यक्षता की, जो कि ICT आधारित मल्टी-मोडल प्लेटफॉर्म है, जिससे प्रो-ऐक्टिव गवर्नेंस और समयबद्ध कार्यान्वयन किया जा सके।

प्रधानमंत्री मोदी ने आयकर प्रशासन से संबंधित शिकायतों और उनके समाधान की दिशा में हुई प्रगति की समीक्षा की। टैक्स अदाकर्ताओं द्वारा बड़ी संख्या में शिकायतों के मिलने के संबंध में चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि इसका सामना करने के लिए एक तंत्र की स्थापना करनी चाहिए। उन्होंने मुद्दों को तेजी से हल करने के लिए संबंधित अधिकारियों से अधिकतम संभावित तकनीक का प्रयोग करने के लिए कहा।

प्रधानमंत्री ने ‘प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना’ की दिशा में हुई प्रगति की समीक्षा की। इस बात पर ध्यान दिया गया कि 12 खनिज-समृद्ध राज्यों से 3214 करोड़ रूपयों की प्राप्ति हुई, और आगे चलकर बहुत ज्यादा धनराशि की प्राप्ति की उम्मीद है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से फंड के उपयोग के लिए एक निश्चित प्रक्रिया के तहत कार्य करने के लिए कहा, जिससे खनिज समृद्ध जिलों में पिछड़े समुदाय के लोगों को लाभ हासिल हो सके, जिसमें जनजातियां भी शामिल हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने विभिन्न राज्यो में फैले सड़क, रेलवे और ऊर्जा क्षेत्र के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचों की समीक्षा की, जिसमें राजस्थान, असम, मेघालय, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, ओडिशा, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर शामिल हैं।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
'Make in India' radar programme to help Tejas track targets gets Rs 2,205 crore boost

Media Coverage

'Make in India' radar programme to help Tejas track targets gets Rs 2,205 crore boost
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री 2 अगस्त को 'नशा मुक्त युवा- विकसित भारत संकल्प अभियान' की शुरुआत करेंगे
August 01, 2026
इसका उद्देश्‍य मादक पदार्थों के सेवन के विरुद्ध 100 सप्ताह के राष्ट्रव्यापी जन भागीदारी अभियान की शुरुआत है

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी 2 अगस्त, 2026 को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'नशा मुक्त युवा- विकसित भारत संकल्प अभियान' का शुभारंभ करेंगे। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना और उन्हें अपने समुदायों में सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन के दूत बनने के लिए प्रोत्साहित करना है।

इस शुभारंभ के साथ ही मादक पदार्थों के सेवन के विरुद्ध 100 सप्ताह तक चलने वाले राष्ट्रव्यापी जन भागीदारी अभियान की शुरुआत होगी। इस अभियान के तहत, नशामुक्त समाज के निर्माण में जागरूकता बढ़ाने और जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए देश भर में हर रविवार को साप्ताहिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन गतिविधियों में खेलों का आयोजन, वाकाथॉन, ध्यान सत्र, सांस्कृतिक कार्यक्रम, जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक, चर्चा मंच, कला प्रतियोगिताएं और सामुदायिक भागीदारी कार्यक्रम होंगे।

इस पहल का उद्देश्य मादक पदार्थों के सेवन के विरुद्ध एक सामूहिक आंदोलन के लिए शैक्षणिक संस्थानों, युवा संगठनों, नागरिक समाज समूहों, उद्योग निकायों और आध्यात्मिक संगठनों को एक साझा मंच पर लाकर सामुदायिक भागीदारी को और मजबूत करना है।

इस कार्यक्रम में देशभर के 10,000 से अधिक स्थानों से युवा भाग लेंगे। माय भारत वॉलिंटियर्स, माय भारत नेशनल सर्विस स्‍कीम वॉलिंटियर्स, युवा क्लब, स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, गैर सरकारी संगठन, उद्योग संघों के युवा विंग और 125 से अधिक सहयोगी आध्यात्मिक संगठन इस कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से भाग लेंगे।