Published By : Admin |
October 2, 2016 | 20:03 IST
Share
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'महात्मा गांधी' लाइफ इन कलर' नामक पुस्तक भेंट की गई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज 'महात्मा गांधी' लाइफ इन कलर' शीर्षक से एक पुस्तक भेंट की गई। यह किताब महात्मा गांधी के जीवन और कार्यों पर आधारित एक फोटो जीवनी है। जाने माने समाजसेवी और सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक डॉ. बिंदेश्वर पाठक ने प्रधानमंत्री को यह पुस्तक भेंट की।
Met Shri Bindeshwar Pathak, who presented a copy of the book 'Mahatma Gandhi's Life in Colour.’ pic.twitter.com/6hw1sP60NH
इंडिया-AI इम्पैक्ट समिट के अवसर पर प्रधानमंत्री की मॉरीशस के प्रधानमंत्री के साथ बैठक
February 20, 2026
Share
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के अवसर पर मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम के साथ द्विपक्षीय बैठक की। प्रधानमंत्री रामगुलाम की सितंबर 2025 की राजकीय यात्रा के पश्चात, उनके वर्तमान कार्यकाल में यह दूसरी भारत यात्रा है। यह मुलाकात 09 फरवरी 2026 को दोनों नेताओं के बीच हुई टेलीफोन बातचीत के बाद हुई है।
दोनों नेताओं ने उन्नत रणनीतिक साझेदारी की प्रगति और व्यापार, निवेश, समुद्री सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं डिजिटल सहयोग जैसे बहुआयामी क्षेत्रों में जुड़ाव की समीक्षा की। उभरती प्रौद्योगिकियों की बढ़ती प्रासंगिकता को स्वीकार करते हुए, उन्होंने समावेशी और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नवाचार-आधारित क्षेत्रों में सहयोग पर विचारों का आदान-प्रदान किया।
दोनों नेताओं ने मॉरीशस की विकास प्राथमिकताओं के समर्थन में भारत द्वारा दिए गए विशेष आर्थिक पैकेज के कार्यान्वयन की समीक्षा की। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि मॉरीशस भारत की विकास साझेदारी के लिए एक रोल मॉडल है, जो आपसी विश्वास और प्रगति के प्रति साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
दोनों प्रधानमंत्रियों ने भारत के विजन महासागर (MAHASAGAR) और नेबरहुड फर्स्ट नीति के तहत भारत-मॉरीशस साझेदारी के स्थायी महत्व की पुष्टि की। उन्होंने आपसी समृद्धि और ग्लोबल साउथ की साझा प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने में इस साझेदारी के योगदान पर विशेष बल दिया।
दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग को और अधिक मजबूत करने तथा हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि में योगदान देने के लिए मिलकर काम करना जारी रखने पर सहमति व्यक्त की।
Delighted to meet Prime Minister of Mauritius, Dr. Navinchandra Ramgoolam. Reaffirmed our shared commitment to take our enhanced Strategic Partnership to new heights in AI, technology, culture and people-to-people ties.