बिदर, कर्नाटक में जनसभा

Published By : Admin | October 29, 2017 | 19:21 IST
प्रधानमंत्री मोदी ने 110 किलोमीटर की बिदर-कलबुर्गी रेलवे ट्रैक को देश को समर्पित किया
लोगों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर स्कीम का लाभ मिला है, बिचौलियों का सफाया हुआ: पीएम मोदी
कांग्रेस केवल 'अटकाना', 'लटकाना' और 'भटकाना' जानती है: प्रधानमंत्री
नोटबंदी के बाद लाखों शेल कंपनियों का पंजीकरण रद्द कर दिया गया: प्रधानमंत्री मोदी
सरकार यह सुनिश्चित करती है कि सरकार की हर योजना का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति को मिले: पीएम मोदी

बिदर-कलबुर्गी रेलवे लाइन का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने बिदर में एक जनसभा को संबोधित किया और 2 क्षेत्रों के बीच ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाई।

बिदर-कलबुर्गी के बीच नई रेलवे लाइन को देश को समर्पित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इससे लोगों को आने-जाने करने में आसानी होगी।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के शासन में जो विकास परियोजनाएं रुकी हुई थी वे अब पूरी हो रही हैं। कांग्रेस केवल 'अटकाना', 'लटकाना' और 'भटकाना' जानती है।

बिदर में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार की विभिन्न पहलों का आम जनता को लाभ होगा और सरकार यह सुनिश्चित करती है कि सरकार की हर योजना का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति को मिले। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर स्कीम के माध्यम से लोगों को लाभ हुआ है और इससे बिचौलियों का सफाया हुआ है। पीएम मोदी ने कहा कि 57,000 करोड़ रूपये का सरकारी राजस्व जो पहले बिचौलियों के पास जाता था वे अब सही हाथों में जाता है।

बुनियादी ढांचा क्षेत्र ने राष्ट्र को ऊंचाईयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। भारत को सबसे अच्छे रेलवे, सड़क मार्ग, वायुमार्ग और जलमार्ग की जरूरत है।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने नोटबंदी और जीएसटी के लाभ पर चर्चा की और कहा कि जीएसटी का कार्यान्वयन सभी दलों का सामूहिक निर्णय था और हम सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए साहसिक निर्णय लेते रहेंगे।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
'Every voter had valid ID': Trump praises India polls, renews push for SAVE America Act

Media Coverage

'Every voter had valid ID': Trump praises India polls, renews push for SAVE America Act
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 18 अगस्त 2026
August 18, 2026

PM Modi’s 12 Years of Structural Power: Manufacturing, FTAs, Airports & Uncompromising Security