प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने तेलंगाना के नया राज्‍य बनने पर वहां के लोगों और राज्‍य के प्रथम मुख्‍यमंत्री श्री के. चन्‍द्रशेखर राव को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने निम्‍न संदेश ट्वीट किया:-

भारत को एक नया राज्‍य मिल गया है। 29वें राज्‍य के रूप में तेलंगाना का हम स्‍वागत करते हैं। तेलंगाना आगामी वर्षों में हमारी विकास यात्रा को सबल बनाएगा। तेलंगाना राज्‍य का निर्माण अनेक लोगों के वर्षों के संघर्ष और बलिदानों के बाद हुआ है। हम आज उन्‍हें नमन करते हैं।

श्री के. चन्‍द्रशेखर राव गारू को तेलगांना के प्रथम मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई। राज्‍य की विकास यात्रा के लिए वहां के लोगों को मेरी शुभ कामनाएं।

राज्‍य की प्रगति को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में तेलगांना के लोगों और सरकार को केन्‍द्र पूर्ण समर्थन का आश्‍वासन देता है।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India's toffee exports jump 166% in 12 years to reach Rs 132 crore in 2025-26

Media Coverage

India's toffee exports jump 166% in 12 years to reach Rs 132 crore in 2025-26
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने मातृभूमि की पवित्र विरासत और विश्व कल्याण की प्रार्थना पर आधारित संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
May 21, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने संस्कृत में एक सुभाषितम् साझा करते हुए कहा कि हमारी मातृभूमि आध्यात्मिक साधना और उपासना के साथ-साथ साहस, शक्ति और सर्वकल्याण की पवित्र भूमि रही है। श्री मोदी ने कामना की कि महान विरासत और प्राचीन संस्कृति की यह पवित्र भूमि सदा सभी को सुख और समृद्धि से परिपूर्ण रखे।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया:

"हमारी मातृभूमि साधना और उपासना के साथ-साथ साहस, शक्ति और सर्व-कल्याण की पुण्यभूमि रही है। महान विरासत और प्राचीन संस्कृति की यह पावन धरती हर किसी को सदैव सुख-समृद्धि से परिपूर्ण रखे, यही कामना है।

यस्यां पूर्वे पूर्वजना विचक्रिरे यस्यां देवा असुरानभ्यवर्तयन्।

गवामश्वानां वयसश्च विष्ठा भगं वर्चः पृथिवी नो दधातु।।"

जिस भूमि पर हमारे पूर्वजों ने महान और कल्याणकारी कार्य किए और जिस भूमि पर देवताओं ने अन्यायपूर्ण शक्तियों को पराजित किया, वह पशुधन और शक्ति से परिपूर्ण मातृभूमि हमें विशाल स्थान और समृद्धि प्रदान करे।