प्रधानमंत्री मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने संयुक्त रूप से भारत-बांग्लादेश पावर ग्रिड ट्रांसमिशन लाइन का उद्घाटन किया
बांग्लादेश के कॉक्स बाजार और अगरतला के बीच इंटरनेट कनेक्टिविटी स्पीड 10 जीबीपीएस
भारत-बांग्लादेश के बीच इंटरनेट कनेक्टिविटी से उत्तर-पूर्वी राज्यों को फायदा मिलेगा और इस क्षेत्र में संचार को बढ़ावा मिलेगा
प्रधानमंत्री मोदी बीबीआईएन सड़क कनेक्टिविटी और अन्य डिजिटल कनेक्टिविटी पर खुशी व्यक्त की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और बंग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संयुक्त रूप से भारत और बंग्लादेश के बीच दूसरा सीमा पार ट्रांसमिशन इंटर कनेक्शन प्रणाली समर्पित किया। इससे त्रिपुरा में सूर्यमणीनगर बंग्लादेश के दक्षिण कोमिल्ला से जुड़ जाएगा।

दोनों नेताओं ने बांग्लादेश में कॉक्स बाजार और अगरतला के बीच दस जीबीपीएस इंटरनेट कनेक्टिविटी का ट्रांसमिशन भी समर्पित किया।


इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने इस कदम को भारत और बंग्लादेश के संबंधों में ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने बंगबंधु शेख मुजिबुर्रहमान के भारत के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध की याद दिलायी। उन्होंने हाल में दोनों देशों के बीच सहयोग के नए क्षेत्र खोले जाने का स्वागत किया और बंगबंधु के विजन और विचारों को आगे बढ़ाने के लिए बंग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के पूर्वी भाग में नया इंटरनेट गेटवे खुलने को अत्यधिक महत्व देते हैं। उन्होंने कहा कि इससे पूर्वोत्तर क्षेत्र के राज्यों को लाभ होगा क्योंकि संचार में वृद्धि होगी। उन्होंने हाल में दोनों देशों के बीच संपर्क बढ़ाने के विभिन्न माध्यमों की चर्चा की। इनमें सड़क संपर्क और डिजिटल संपर्क शामिल हैं।

प्रधानमंत्री ने बंगबंधु सटेलाइट लांच करने में बंग्लादेश को समर्थन देने की पेशकश की।
प्रधानमंत्री ने आज दोनों देशों के बीच खेले जाने वाले टी-20 क्रिकेट मैच के लिए दोनों देश की टीमों को शुभकामनाएं दी।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Indian public relations industry pegged to reach ₹4,500 cr by 2030: Report

Media Coverage

Indian public relations industry pegged to reach ₹4,500 cr by 2030: Report
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister’s visit to Indonesia, Australia and New Zealand
July 03, 2026

इंडोनेशिया गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम श्री प्रबोवो सुबियांतो के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 6 से 8 जुलाई, 2026 तक इंडोनेशिया की यात्रा करेंगे। यह प्रधानमंत्री की इंडोनेशिया की चौथी यात्रा होगी और मई 2018 में भारत-इंडोनेशिया संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक उन्नत किए जाने के बाद उनकी पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी। इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री राष्ट्रपति प्रबोवो के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे और साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे। जकार्ता में प्रधानमंत्री भारतीय प्रवासी समुदाय की एक विशाल सभा को संबोधित करेंगे। भारत और इंडोनेशिया के बीच ऐतिहासिक और सौहार्दपूर्ण संबंध हैं। इन विशेष संबंधों को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री इंडोनेशिया के एक प्रमुख यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल, योग्याकार्ता स्थित प्रंबानन मंदिर परिसर का भी दौरा करेंगे।

इंडोनेशिया के बाद प्रधानमंत्री 8 से 10 जुलाई, 2026 तक ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री माननीय एंथोनी अल्बानीज़ एमपी के निमंत्रण पर मेलबर्न की यात्रा करेंगे। मेलबर्न में प्रधानमंत्री अल्बानीज़ के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। वे ऑस्ट्रेलिया की गवर्नर जनरल माननीय सुश्री सैम मोस्टिन एसी से भी मुलाकात करेंगे। अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम में भी भाग लेंगे जहां वे दोनों देशों के शीर्ष व्यापारिक नेताओं की सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री भारतीय प्रवासी समुदाय की एक विशाल सभा को भी संबोधित करेंगे जो भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों का एक मजबूत स्तंभ है।

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री माननीय क्रिस्टोफर लक्सन के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मेलबर्न से 10-11 जुलाई, 2026 को ऑकलैंड की राजकीय यात्रा पर जाएंगे। यह चार दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की न्यूजीलैंड की पहली राजकीय यात्रा होगी। ऑकलैंड में, प्रधानमंत्री लक्सन के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे और द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे जिनमें पिछले दो वर्षों में विशेष रूप से व्यापार, वाणिज्य और रक्षा क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। ऑकलैंड में प्रधानमंत्री प्रमुख व्यापार और खेल जगत की हस्तियों से भी बातचीत करेंगे। भारत और न्यूजीलैंड के बीच मजबूत जन-संबंधों को दर्शाते हुए प्रधानमंत्री इस यात्रा के दौरान भारतीय प्रवासी भारतीयों की एक विशाल सभा को संबोधित करेंगे।