हमारे पहले प्रधानमंत्री ने लगभग 17 वर्ष तक इस देश का शासन संभाला। उसके बाद उनकी बेटी ने लगभग 14 साल तक। उनके पुत्र भी 5 साल प्रधानमंत्री रहे। उसी परिवार ने काफी समय तक रिमोट कंट्रोल से भी सरकार चलाई: प्रधानमंत्री मोदी 
कांग्रेस सरकार ने पुडुचेरी में विकास पर ध्यान केंद्रित न करके क्षेत्र के लोगों के साथ अन्याय किया है: पीएम मोदी
पुडुचेरी में संसाधन हैं, सामर्थ्य है, इच्छाशक्ति भी है और यहां के लोगों में विकास की नई ऊंचाइयों को छूने की क्षमता है: प्रधानमंत्री 
पीएम मोदी ने मुद्रा योजना, जन-धन योजना और डिजिटल साक्षरता योजना जैसे केंद्र की विभिन्न पहल के बारे में बात की जिससे न केवल पुडुचेरी में बल्कि देश के लोगों को सशक्त बनाने में मदद मिल रही है: प्रधानमंत्री मोदी 
आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से सबसे अधिक फायदा गरीबों को होगा: पीएम मोदी 
सागरमाला परियोजना के माध्यम से सरकार ने बंदरगाहों को मजबूत किया और बंदरगाह के नेतृत्व वाले विकास के एक युग में प्रवेश किया है: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री मोदी ने पुडुचेरी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, हमारे पहले प्रधानमंत्री ने लगभग 17 वर्ष तक इस देश का शासन संभाला। उसके बाद उनकी बेटी ने लगभग 14 साल तक। उनके पुत्र भी 5 साल प्रधानमंत्री रहे। उसी परिवार ने काफी समय तक रिमोट कंट्रोल से भी सरकार चलाई। इस तरह से देखा जाए तो एक परिवार ने कुल मिलाकर लगभग 48 वर्षों तक इस देश पर शासन किया है।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पुडुचेरी के विकास पर ध्यान केंद्रित न करके क्षेत्र के लोगों के साथ अन्याय किया है। कांग्रेस सरकार ने यहां की क्षमताओं को समझने में गलती की है। पुडुचेरी के विकास पर कई दशकों से ब्रेक लगा हुआ है। प्रधानमंत्री ने कहा, हमने 1947 में स्वतंत्रता प्राप्त की। कई देशों ने हमारे बाद स्वतंत्रता प्राप्त की, लेकिन जहां तक विकास की बात है, वो हमसे आगे हैं। हमें अपने आप से यह पूछने की जरूरत है कि हमारे राजनीतिक संस्कृति में, सिस्टम में आखिर क्या कमी है कि हम अभी भी कई देशों से पीछे चल रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पुडुचेरी में संसाधन हैं, सामर्थ्य है, इच्छाशक्ति भी है, लेकिन आखिर ऐसा क्या है, जिसने पुडुचेरी का विकास रोक रखा है? आखिर ऐसा क्यों है कि पुडुचेरी विकास के मापदंडों में देश में सबसे आगे नहीं है। युवाओं और महिलाओं को क्यों आगे बढ़ने के अवसर नहीं मिल रहे हैं।

पीएम मोदी ने मुद्रा योजना, जन-धन योजना और डिजिटल साक्षरता योजना जैसी केंद्र की विभिन्न पहल के बारे में बात की जिससे न केवल पुडुचेरी में बल्कि देश के लोगों को सशक्त बनाने में मदद मिल रही है। आयुष्मान भारत योजना के बारे में बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इससे सबसे अधिक फायदा गरीबों को होगा। उन्होंने कहा कि सरकार 10 करोड़ से अधिक गरीब और कमजोर परिवारों को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा देगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सागरमाला परियोजना के माध्यम से सरकार ने बंदरगाहों को मजबूत किया और बंदरगाह के नेतृत्व वाले विकास के एक युग में प्रवेश किया है। पीएम मोदी ने कहा कि नीली क्रांति योजना के तहत सरकार मछुवारों को लॉन्ग लाइनर ट्रॉलर्स के लिए आर्थिक मदद दे रही है। जिससे तटीय क्षेत्रों में मछुआरों को लाभ मिलेगा। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें काफी समय बाद इस क्षेत्र में आने का अवसर मिला है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पुडुचेरी की भूमि ने देश को सांस्कृतिक और आध्यात्मिक रूप से ताकत प्रदान की है। उन्होंने महर्षि अरबिंदो, प्रसिद्ध कवि भारती और स्वतंत्रता सेनानी वाचिनादन जैसे कई महान कलाकारों को याद किया। उन्होंने इस बात का भी उल्लेख किया कि कैसे इस क्षेत्र ने अखबारों को प्रकाशित करना जारी रखा जिनका पूरे देश में अंग्रेजों द्वारा विरोध किया गया था।

इस अवसर पर पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता वहां उपस्थित थे।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
EPFO settles 8.3 crore claims in FY26; cheque leaf upload reform benefits 7 crore members, says govt

Media Coverage

EPFO settles 8.3 crore claims in FY26; cheque leaf upload reform benefits 7 crore members, says govt
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister Narendra Modi receives a telephone call from the US Vice President
August 08, 2026
PM and Vice President Vance review progress in the India-U.S. Strategic Partnership.
PM and Vice President Vance exchange views on regional and global developments.
PM warmly congratulates Vice President Vance and Ms. Usha Vance on the birth of their son.

Prime Minister Shri Narendra Modi received a telephone call today from the Vice President of the United States, Mr. J.D. Vance.

Prime Minister and Vice President Vance reviewed progress in the India-U.S. Comprehensive Global Strategic Partnership. They noted the sustained momentum in the high-level engagements and reaffirmed their commitment to further strengthening cooperation in trade, defence, critical and emerging technologies, energy security and critical minerals.

They also exchanged views on regional and global developments of mutual interest.

Prime Minister warmly congratulated Vice President Vance and Ms. Usha Vance on the birth of their son and conveyed best wishes to the family.