प्रधानमंत्री ने आईआरएनएसएस-1जी का सफल प्रक्षेपण देखा और वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से इसरो की टीम को बधाई दी
प्रधानमंत्री मोदी ने आईआरएनएसएस-1जी के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी
भारतीय वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष विज्ञान में बहुत कुछ हासिल किया है जिनके माध्यम से हम लोगों के जीवन में परिवर्तन ला सकते हैं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज दिशा सूचक उपग्रह आईआरएनएसएस-आईजी के प्रक्षेपण का साउथ ब्‍लॉक, नई दिल्‍ली से अवलोकन किया। उपग्रह को ले जा रहे पीएसएलवी ने श्रीहरिकोटा से दोपहर बाद 12 बजकर 50 मिनट पर उड़ान भरी।

इस सफल प्रक्षेपण के कुछ क्षण बाद प्रधानमंत्री ने श्रीहरिकोटा में मौजूद इसरो के वैज्ञानिकों को वीडियो कांफ्रें‍सिंग के जरिए के बधाई दी।

उन्‍होंने कहा कि भारतीय वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष विज्ञान में बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की है, जिसमें जनता की जिदंगी में बदलाव लाने की क्षमता है।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘इस सफल प्रक्षेपण के साथ, हम अपनी प्रौद्योगिकी की शक्ति से अपने रास्‍ते स्‍वयं तय करेंगे। यह वैज्ञानिकों की ओर से जनता के लिए बहुत बड़ा उपहार है।’’ उन्‍होंने कहा कि ये प्रयास न सिर्फ भारत के लिए मददगार साबित होंगे, बल्कि सार्क देशों की भी सहायता कर सकेंगे।

प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि इस दिशा सूचक प्रणाली को एनएवीआईसी- ‘‘नेवीगेशन विद इंडियन कान्स्टलेशन’’ के नाम से जाना जाएगा। उन्‍होंने कहा कि यह ‘‘मेक इन इंडिया’’ और ‘‘मेड फॉर इंडियन्‍स’’ का उदाहरण है।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
‘Shortcuts will cut you short’: PM Modi’s message for youngsters at former President Kovind’s autobiography launch

Media Coverage

‘Shortcuts will cut you short’: PM Modi’s message for youngsters at former President Kovind’s autobiography launch
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
पीएम मोदी ने जीवन की चुनौतियों से पार पाने में दृढ़ संकल्प, अथक परिश्रम और पुरुषार्थ के महत्व को रेखांकित करते हुए संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
August 13, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एक संस्कृत सुभाषित साझा किया, जिसमें जीवन की चुनौतियों का सामना करने और विपरीत परिस्थितियों को अनुकूल बनाने में दृढ़ संकल्प, धैर्य और साहस की शक्ति पर प्रकाश डाला गया है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;

"दैवं पुरुषकारेण यः समर्थः प्रबाधितुम्।

न दैवेन विपन्नार्थः पुरुषः सोऽवसीदति॥"

जिस व्यक्ति के पास कठिन से कठिन परिस्थितियों को अपने पक्ष में बदलने का संकल्प, लगन और साहस होता है, उसे जीवन की चुनौतियाँ कभी हरा नहीं सकतीं। वह बिना रुके लगातार प्रयास करता है और अपने अटूट निश्चय के बल पर आगे बढ़ते हुए आखिरकार सफलता हासिल करता है।